फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Extortion by threatening woman in the name of MLA, report filed

Moradabad News: विधायक के नाम पर महिला को धमकाकर की वसूली, रिपोर्ट दर्ज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 03 Aug 2024 06:55 AM IST
विज्ञापन
Extortion by threatening woman in the name of MLA, report filed
मुरादाबाद। मझोला थाना क्षेत्र के चाऊ की बस्ती निवासी पूनम सैनी ने कटघर थाने में भदौड़ा निवासी सोनू के खिलाफ केस दर्ज कराया है। उसने आरोपी पर विधायक के नाम पर डेढ़ लाख रुपये वसूलने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

पूनम सैनी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 28 जुलाई की शाम सात बजे सोनू महिला के पास आया। आरोपी ने धमकी देते हुए कहा कि तुम लोग गलत काम करके पैसा कमाते हो। मुझे हिस्सा नहीं मिला तो शिकायत कर दूंगा। महिला ने रकम देने से इन्कार किया तो आरोपी धमकाने लगा।
विज्ञापन

पीड़िता ने बताया कि हमारे पास पैसे नहीं है तो आरोपी ने दबाव डाला कि जेवर बेचकर पैसे दो। महिला को आरोपी एक दुकान पर ले गया और उसके गहने बेचकर डेढ़ लाख रुपये ले लिए। महिला के पति को इसकी जानकारी हुई तो उसने सोनू से पैसे वापस लाने की बात कही। तब आरोपी ने धमकी देते हुए कहा कि मैंने पूरी रकम विधायक रितेश गुप्ता के यहां दे दी है। अब पैसे वापस नहीं मिलेंगे। थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी सोनू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
नशीली दवाओं की तस्करी में जेल गया था महिला का पति
कटघर थाने में केस दर्ज करने वाली महिला पूनम सैनी के पति लक्ष्मी नारायण को पुलिस ने मंगलवार को नशीली दवाइयों की तस्करी के आरोप में जेल भेजा था। पुलिस ने लक्ष्मी नारायण के साथ जयंतीपुर निवासी शाहनवाज को भी गिरफ्तार किया था। दावा किया गया कि शाहनवाज दवा कंपनी में एमआर रह चुका है। वह नशीली दवाइयां अन्य लोगों से लाकर लक्ष्मी नायारण को बेचता था। लक्ष्मी नारायण भदौड़ा स्थित अपने मेडिकल स्टोर से लोगों को बेचता था। इस धंधे की जानकारी होने पर आरोपी सोनू महिला और उसके पति को ब्लैकमेल कर रहा था। उसने धमकी दी कि अगर रकम नहीं मिलेगी तो वह पुलिस से शिकायत कर देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed