फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Expressed happiness over passing of Women's Bill

Moradabad News: महिला विधेयक पास होने पर जताई खुशी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 22 Sep 2023 01:56 AM IST
विज्ञापन
Expressed happiness over passing of Women's Bill
मुरादाबाद। लोकसभा में नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 पास होने पर भाजपा महिला मोर्चा ने मिठाइयां वितरित की। पार्टी कार्यालय पर ढोल नगाड़े की थाप पर लोग थिरके।
विज्ञापन

भाजपा महानगर कार्यालय पर बृहस्पतिवार को महिला मोर्चा की महानगर अध्यक्ष डॉ. विजयलक्ष्मी पंडित के नेतृत्व में महिलाओं ने खुशी में एक दूसरे को मिठाई खिलाई। ढोल नगाड़े पर पार्टी कार्यकर्ता थिरकते रहे। महिलाओं ने प्रधानमंत्री मोदी को बधाई दी। महिलाओं का कहना था कि राजनीति में महिलाओं का यह बड़ा सम्मान है। इसको लेकर महिलाओं में काफी उत्साह है।
विज्ञापन

कार्यक्रम में नव नियुक्त महानगर अध्यक्ष संजय शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रिया अग्रवाल, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की संयोजक अल्पना गुप्ता, प्रभारी मदालसा शर्मा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डॉक्टर शशि चौहान, डॉ. गीता शर्मा, अंजू लोचब, सुनीता शर्मा एवं शशि किरण के साथ महिला मोर्चा महानगर कार्यकारिणी की महिलाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed