फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   express train comes after one day

एक दिन बाद आई अमरनाथ एक्सप्रेस

Sun, 14 Jan 2018 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो मुरादाबाद।
अमर उजाला ब्यूरो मुरादाबाद। Updated Sun, 14 Jan 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
express train comes after one day
train - फोटो : अमर उजाला
रेल मंत्रालय की ओर से भरसक प्रयास किए जा रहे हैं कि ट्रेनों का संचालन समय पर हो। ताकि, यात्रियों को दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़े। लेकिन, रेल मंत्रालय के प्रयास सफल नहीं हो पा रहे हैं। ट्रेनें निर्धारित समय से घंटों की देरी से गतंव्य को पहुंच रही हैं। वहीं, कई ट्रेनें तो एक-एक दिन के बाद तक स्टेशन तक पहुंच रहीं हैं।
विज्ञापन


इस कारण यात्रियों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। वहीं, उन्हें शीत लहर में ठिठुरते हुए ट्रेनों का इंतजार करना पड़ रहा है।शनिवार को घने कोहरे से ट्रेनों का संचालन फिर से बेपटरी हो गया। कोहरे के चलते 42 ट्रेनें धीमी गति से चलीं। शनिवार को अवध एक्सप्रेस साढ़े सात घंटे, किसान एक्सप्रेस साढ़े छह घंटे, उपसाना एक्सप्रेस 10 घंटे और जननायक एक्सप्रेस 12 घंटे की देरी से मुरादाबाद आई।
विज्ञापन


वहीं, शुक्रवार की रात को एक बजे आने वाली अमरनाथ एक्सप्रेस शनिवार की रात 12 बजे मुरादाबाद पहुंची। इसके साथ ही गरीब रथ एक्सप्रेस 11 घंटे, देहरादून एक्सप्रेस 10 घंटे, महामना एक्सप्रेस साढ़े 12 बजे, जलियावाला बाग एक्सप्रेस 10 घंटे, पूरबिया एक्सप्रेस साढ़े पांच घंटे, पद्मावत एक्सप्रेस छह घंटे, अमृतसर एक्सप्रेस छह घंटे की देरी से चलीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed