फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Exporters worried over Trump's tariff threat

Moradabad News: ट्रंप के टैरिफ की आशंका से निर्यातक चिंतित

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 14 Mar 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
Exporters worried over Trump's tariff threat
मुरादाबाद। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा स्टील और एल्यूमीनियम पर टैरिफ बढ़ाने की घोषणा से मुरादाबाद के निर्यातक चिंता में हैं। टैरिफ की आशंका को देखते हुए विदेशी ग्राहकों ने मुरादाबाद के निर्यातकों से उत्पादन रोकने के लिए कहा है।
विज्ञापन

कई ऑर्डर रद्द होने लगे हैं। यदि टैरिफ लागू हुआ तो तीन लाख कारीगरों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा, जोकि जिले की फैक्टरियों में उत्पाद बना रहे हैं। जिन उत्पादों के ऑर्डर होल्ड किए गए हैं, उनमें हस्तशिल्प के अलावा गार्डन चेयर होम डेकोर व गिफ्ट आइटम हैं। यह सभी उत्पाद अमेरिका में क्रिसमस के लिए तैयार किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

जुलाई-अगस्त तक ऑर्डर के मुताबिक माल तैयार होगा। इसके बाद दो माह इसे भेजने में लगेंगे। तब जाकर यह माल अमेरिका पहुंचेगा। ट्रंप ने स्टील और एल्यूमीनियम पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगाने की घोषणा की है। शहर के निर्यातकों का कहना है कि मुरादाबाद से हर साल 8000 करोड़ रुपये का निर्यात होता है। इसमें लगभग 4000 करोड़ रुपये का निर्यात अमेरिका के साथ होता है। शेष 50 प्रतिशत में यूरोप समेत सभी देश शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुरादाबाद के निर्यात को ट्रंप की घोषणा से गहरा झटका इसलिए भी लगा है, क्योंकि रूस-यूक्रेन युद्ध से पहले ही यह उद्योग प्रभावित चल रहा था। निर्यातकों का कहना है कि भारत सरकार निर्यातकों के लिए नए प्रोत्साहन पर विचार कर रही है। जल्द ही इस पर फैसला ले सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed