{"_id":"6a038e29262c191f2c0d01f6","slug":"exporters-raise-unnecessary-goods-checking-issue-with-gst-officials-moradabad-news-c-15-1-mbd1014-899648-2026-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: निर्यातकों ने जीएसटी के अधिकारियों के समक्ष अनावश्यक माल चेकिंग का मुद्दा उठाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: निर्यातकों ने जीएसटी के अधिकारियों के समक्ष अनावश्यक माल चेकिंग का मुद्दा उठाया
विज्ञापन
मुरादाबाद। निर्यातकों ने राज्य कर अधिकारियों के समक्ष माल की अनावश्यक चेकिंग का मुद्दा उठाया। उनका आरोप था कि कारीगरों के पास भेजे जाने वाले माल की भी चेकिंग कर उन्हें परेशान किया जाता है। इस पर जीएसटी अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि 50 हजार रुपये से अधिक मूल्य के माल की चेकिंग नियम के तहत की जाती है। हालांकि निर्यातकों की सुविधा के लिए चालान व्यवस्था का विकल्प बताया गया।
राज्य कर के अपर आयुक्त ग्रेड-1 अशोक कुमार सिंह और ग्रेड-2 आरए सेठ से मंगलवार को मुरादाबाद हैंडीक्राफ्ट्स एक्सपोर्टर्स एसोसिएशन (एमएचईए) और यस के प्रतिनिधिमंडल ने संयुक्त रूप से मुलाकात की। इस दौरान एमएचईए के महासचिव अवधेश अग्रवाल ने कहा कि चेकिंग के नाम पर विभागीय अधिकारी निर्यातकों का माल रोक रहे हैं। कारीगरों के पास भेजे जाने वाले माल को भी जांच के नाम पर रोका जा रहा है।
इस पर राज्य कर अधिकारियों ने बताया कि 50 हजार रुपये से कम मूल्य के माल की चेकिंग नहीं होती, जबकि इससे अधिक मूल्य के माल की शहर में चेकिंग का प्रावधान है। अधिकारियों ने कहा कि यदि निर्यातक कारीगरों के पास माल भेजते हैं तो उन्हें चालान काटकर वाहन चालक को देना होगा। ऐसा करने पर माल को लेकर कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
इस दौरान एमएचईए के संरक्षक नजमुल इस्लाम, अध्यक्ष नवेदुर रहमान तथा यस की ओर से उपाध्यक्ष विवेक अग्रवाल और सचिव अंकित सिंह मौजूद रहे।