फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Exporter raped partner's wife, blackmailed by making video

निर्यातक ने पार्टनर की पत्नी से किया दुष्कर्म, वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 27 Nov 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
Exporter raped partner's wife, blackmailed by making video
मुरादाबाद। मझोला थानाक्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने निर्यातक पर दुष्कर्म और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। आरोपी महिला के पति का पार्टनर बताया जा रहा है। पीड़ित ने एसएसपी कार्यालय में प्रार्थना पत्र देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

पीड़ित महिला ने अपने प्रार्थना पत्र में बताया कि आरोपी निर्यातक मझोला क्षेत्र में रहता है। वह उसके पति का पार्टनर रहा है। महिला का आरोप है कि आरोपी निर्यातक उसके पति को शराब पिलाता था। आरोप है कि शराब में कुछ मिलाकर पति को पिला दिया। जिससे पति की मौत हो गई थी। इसके बाद निर्यातक ने महिला से कहा कि अगर पति की मौत हो गई है तो वह चिंता न करें। तुम्हारे पति का पैसा और मैं तो हूं। महिला का कहना है कि आरोपी ने उसे निकाह करने का झांसा दिया। एक दिन आरोपी ने तमंचे के बल पर महिला से दुष्कर्म किया और निर्वस्त्र कर वीडियो बना लिया।
विज्ञापन

आरोपी ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 17 जनवरी, 29 जनवरी और एक मार्च को शहर के एक होटल में महिला को बुलाकर दुष्कर्म किया। इसके अलावा आरोपी ने महिला के लाखों रुपये महिला भी ऐंठ लिए हैं। महिला का आरोप है कि आरोपी ने उसके पति के भी लाखों रुपये दबा रखे हैं। एसएसपी बबलू कुमार ने मझोला थाना प्रभारी को प्रकरण की जांच कर उचित कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed