फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   exporter goan to germany for frankfurt fair

फ्रैंकफर्ट फेयर के लिए जर्मनी पहुंचे 40 निर्यातक

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jan 2020 01:36 AM IST
विज्ञापन
exporter goan to germany for frankfurt fair
मुरादाबाद। फ्रैंकफर्ट में 24 जनवरी से शुरू होने जा रहे क्रिसमस वर्ल्ड फेयर के लिए मुरादाबाद के 40 निर्यातक जर्मनी पहुंचे हैं। क्रिसमस फेयर के लिए निर्यातकों ने फ्रैंकफर्ट के फेयर हाल में स्टाल्स लगाने शुरू कर दिए हैं। क्रिसमस वर्ल्ड में मुरादाबाद के पीतल और कांच के उत्पाद हमेशा से ही आकर्षण का केंद्र रहे हैं। निर्यातकों को उम्मीद है कि इस बार इस इंटरनेशनल फेयर से अच्छे कारोबारी आदेश मिलेंगे।
विज्ञापन

क्रिसमस फेयर के लिए फ्रैंकफर्ट पहुंचे ईपीसीएच के पूर्व चेयरमैन सतपाल और मुरादाबाद हैंडीक्राफ्ट एक्सपोर्टर्स एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष अब्दुल अजीम का कहना है कि फेयर में मुरादाबाद के करीब 40 निर्यातक शिरकत कर रहे हैं। बुधवार को निर्यातकों ने पूरा दिन फेयर ग्राउंड पर अपने स्टाल्स सजाए। फेयर में मुरादाबाद के स्टाल्स पर गृह साज सज्जा के पीतल - कांच से बने उत्पाद सजाए गए हैं। क्रिसमस वर्ल्ड फेयर में यूके, नार्वे, स्वीडन, डेनमार्क आदि देशों के खरीददार पहुंचते हैं। मंदी से जूझ रहे मुरादाबाद के हस्तशिल्प उद्योग को क्रिसमस फेयर से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। सतपाल का कहना है कि फेयर की तैयारियों को देखकर नहीं लगता कि फेयर बहुत अच्छा जाने वाला है। लेकिन यदि कुछ भी कारोबारी आदेश मिले तो निर्यातकों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed