फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Exporter did not pay for brass goods worth 99.86 lakhs

Moradabad News: 99.86 लाख के पीतल के सामान का निर्यातक ने नहीं किया भुगतान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jun 2024 06:13 AM IST
विज्ञापन
Exporter did not pay for brass goods worth 99.86 lakhs
मुरादाबाद। सिविल लाइंस के नया गांव विद्या नगर निवासी कारोबारी मो. अकरम ने निर्यातक अमित कौशिक समेत सात लोगों के खिलाफ गबन और धमकी देने के मामले में केस दर्ज कराया है। निर्यातक ने कारोबारी से 99 लाख 86 हजार रुपये के पीतल के कई सामान बनवाए थे, जिसका भुगतान नहीं किया।
विज्ञापन

कारोबारी मो. अकरम पीतल के सामानों का निर्यातकों को सप्लाई करते हैं। उनका कहना है कि बैंक की लिमिट से कारोबार करते हैं। उन्हें निर्यात फर्म न्यू क्राफ्ट्स इंपैक्ट प्रा.लि. से एक ऑर्डर मिला था। जिसके तहत 14266.740 किलोग्राम (करीब 142 क्विंटल) के सामान तैयार किए गए थे। इन सामानों की कीमत 99 लाख 86 हजार रुपये है। न्यू क्राफ्ट्स इंपैक्ट प्रा. लि. फर्म के मालिक अमित कौशिक और इनके कर्मचारी सुनील तनेजा, राजेश कुमार मल्होत्रा, राजेश कुमार, राघव, राजेंद्र, अभिनव, हर्षिता अपनी टीम के साथ आए और तैयार माल वाहनों में भरकर ले गए।
विज्ञापन

पीड़ित का कहना है इनकी वीडियो साक्ष्य के रूप में सुरक्षित है। कई बार उन्होंने अमित कौशिक से सप्लाई किए गए सामान का भुगतान करने के लिए कहा तो वह टाल मटोल करते रहे। ज्यादा तगादा करने पर वह धमकियां देने लगे। पीड़ित ने बैंक से कर्ज लेकर सामान तैयार कराया था। वह बैंक का भी कर्जदार हो गया और उसका कारोबार भी चौपट हो गया है। सीओ सिविल लाइंस अर्पित कपूर ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया गया है। विवेचना में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article