फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   exporter

निर्यातकों को राहत, दिसंबर तक मिलेगा एमईआईएस

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 16 Sep 2019 01:57 AM IST
विज्ञापन
exporter
exporter
मुरादाबाद। मंदी से जूझ रहे हस्तशिल्प उद्योग को सरकार से थोड़ी राहत मिली है। सरकार ने निर्यात पर दी जाने वाली प्रोत्साहन राशि (एमईआईएस) स्कीम को दिसंबर तक जारी रखने का फैसला किया है। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के डब्ल्यूटीओ पर दबाव की वजह से सरकार ने अगस्त में एमईआईएस स्कीम को अचानक खत्म कर दिया था। निर्यातकों के लिए अच्छी खबर यह भी है कि दिसंबर में एमईआईएस स्कीम खत्म होने के तुरंत बाद जनवरी में सरकार आरओएसएल स्कीम लांच कर देगी। एमईआईएस के तहत मिलने वाले सभी लाभ आरओएसएल स्कीम में निर्यातकों को मिलेंगे।
विज्ञापन

देश को मंदी से उबारने के लिए केंद्र सरकार ने एक के बाद एक कई कदम उठाए हैं। उसी के तहत एमईआईएस स्कीम को फिर से कुछ समय के लिए जिंदा किया गया है। ईपीसीएच के पूर्व चेयरमैन सतपाल का कहना है कि एमईआईएस को दिसंबर तक जारी रखने की सूचना मिली है। इसमें किसी प्रकार की कटौती भी नहीं की जा रही है। पहले इसमें दो फीसदी की कटौती की सूचना थी। इसके बाद जनवरी से सरकार आरओएसएल स्कीम लांच करके एमईआईएस के बंद होने से निर्यातकों को होने वाले नुकसान की भरपाई करेगी। इसमें उन चीजों की खरीद पर भी जीएसटी रिफंड निर्यातकों को मिलेगी जिनमें अभी नहीं मिलता था। सरकार के एलान से फौरी तौर पर निर्यातकों को राहत मिली है। लेकिन निर्यातकों का कहना है कि असल नतीजे अगले महीने होने जा रहे दिल्ली फेयर में भी नजर आएंगे। बदले हालात में निर्यातक फेयर की कामयाबी को लेकर आशंकित हैं। अमेरिका के ईरान पर प्रतिबंधों के बाद अब चीन के साथ उसकी ट्रेड वार ने भी अंतर्राष्ट्रीय कारोबार के समीकरणों को पलटकर रख दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed