{"_id":"6349b6c9392bcd5909221976","slug":"exibhibition-in-chirtagupt-inter-college-city-news-mbd4443841166","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदर्शनी में प्रतिभागियों ने दिखाई प्रतिभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदर्शनी में प्रतिभागियों ने दिखाई प्रतिभा
विज्ञापन
मुरादाबाद। चित्रगुप्त इंटर कॉलेज मुरादाबाद में मंडल स्तरीय 50वेें जवाहरलाल नेहरू बाल विज्ञान, गणित, पर्यावरण प्रदर्शनी का शुक्रवार का समापन किया गया। जूनियर, सीनियर, शिक्षक वर्ग में प्रतियोगिता का आयोजित की गई। सूचना और संचार प्रौद्योगिकी में उन्नति विषय पर जूनियर वर्ग में प्रथम कुमार और तसस्वुर हुसैन ने प्रथम, सीनियर वर्ग में भारत सैनी, शिक्षक वर्ग में प्रियंका गौतम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। पर्यावरण अनुकूल सामग्री, पर्यावरण संबधी चिंताएं विषय पर जूनियर वर्ग में तनु चौधरी, सार्थक प्रजापति, सीनियर वर्ग में नादा नाज, शिक्षक वर्ग में हर्षित भारद्वाज ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। स्वास्थ्य और स्वच्छता विषय पर जूनियर वर्ग में ज्योति, मोईन, सीनियर ने इरम नाज, शिक्षक वर्ग में बबिता मेहरोत्रा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
परिवहन और नवाचार विषय पर जूनियर वर्ग में दीपांश बंसल, रचित, सीनियर वर्ग में कुंदन यादव, शिक्षक वर्ग सचिन कुमार शर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वर्तमान नवाचार के साथ ऐतिहासिक विकास विषय पर जूनियर वर्ग में संजना, कृतज्ञ, सीनियर वर्ग में अमनजीत सिंह, शिक्षक वर्ग में रमेश चंद्र ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। हमारे लिए गणित विषय पर जूनियर वर्ग में अंशिका त्रिगुण, दिव्यांशी भारद्वाज, सीनियर वर्ग में इशांत सक्सेना, शिक्षक वर्ग में नरेंद्र सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जिला विद्यालय निरिक्षक अरुण कुमार दुबे, उप शिक्षा निदेशक ज्योति प्रसाद, मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक मनोज कुमार द्विवेदी ने बच्चों को प्रमाणपत्र, ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य श्यामा कुमार ने प्रतिभागी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। प्रबंधक नवनीत शेरी ने प्रतिभागियों का मार्गदर्शन किया। प्रधानाचार्य वीर सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन नरेंद्र सिंह ने किया। इस दौरान अजय तोमर, जसवंत कुमार, अनिल कुमार, मोहम्मद शारिब, ताराचंद्र, चंद्रमोहन, विनित चौहान, पंकज शर्मा मौजूद रहे।