फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Excuse of fog, Railways will charge one and a half times the fare even in the last three days

Railway: कोहरे का बहाना... आखिरी तीन दिन में भी डेढ़ गुना किराया वसूलेगा रेलवे, छह तक अंबाला-एक्सप्रेस रद्द

Wed, 26 Feb 2025 02:20 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: मुरादाबाद ब्यूरो Updated Wed, 26 Feb 2025 02:20 AM IST
सार

रेलवे ने कोहरे के कारण निरस्त 28 ट्रेनों को बहाल करने के बजाय स्पेशल ट्रेनें चलाई हैं। उनका किराया सामान्य ट्रेनों से अधिक है। जलियांवाला बाग एक्सप्रेस की तुलना में स्पेशल ट्रेनों में स्लीपर और एसी क्लास का किराया बढ़ाया गया है, जिससे यात्रियों को महंगा टिकट खरीदने पर मजबूर होना पड़ रहा है। 

विज्ञापन
Excuse of fog, Railways will charge one and a half times the fare even in the last three days
मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोहरे का बहाना लेकर 28 फरवरी तक निरस्त की गईं 28 ट्रेनों को बहाल करने के बजाय रेलवे स्पेशल ट्रेनें चला रहा है। सामान्य ट्रेनें बहाल होने से पहले अंतिम तीन दिन में भी रेलवे स्पेशल ट्रेनें चलाकर सामान्य से डेढ़ गुना किराया वसूल करेगा। यात्री मजबूर होकर स्पेशल ट्रेनों में टिकट बुक कर रहे हैं।

विज्ञापन


मंगलवार शाम को रेलवे ने चार स्पेशल ट्रेनों की घोषणा की है। यह ट्रेनें अमृतसर व दिल्ली से मुरादाबाद होते हुए झारखंड तक चलेंगी। मुरादाबाद से टाटानगर जाने के लिए सामान्य ट्रेन जलियांवाला बाग एक्सप्रेस है। इस ट्रेन में स्लीपर क्लास का किराया 545 रुपये है, जबकि स्पेशल ट्रेन में स्लीपर क्लास का किराया 750 रुपये है।
विज्ञापन


जलियांवाला बाग एक्सप्रेस में थर्ड एसी का किराया 1460 रुपये और स्पेशल ट्रेन में किराया लगभग 1800 रुपये है। निरस्त की गईं ट्रेनें बहाल होने में अभी तीन दिन शेष हैं। पिछले 15 दिन से कहीं कोहरा नहीं दिखा है। इसके बावजूद रेलवे ने नियमित ट्रेनों को जल्दी बहाल नहीं किया। केवल कुंभ जाने वाली स्पेशल ट्रेनों के किराये में रियायत रखी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन ट्रेनों में वही किराया लिया गया, जो सामान्य ट्रेनों में है। इसके अलावा पूर्वांचल के लिए चलाई गईं स्पेशल ट्रेनों में भी बढ़ा हुआ किराया वसूल किया गया। रेल प्रशासन का कहना है कि किराया रेलवे बोर्ड अपने नियमों के मुताबिक तय करता है। इसमें मंडल स्तर से कुछ नहीं किया जा सकता।

26 फरवरी को चलेंगी यह स्पेशल ट्रेनें

  • 04630 अमृतसर-टाटानगर
  • 04632 अमृतसर-संबलपुर
  • 04480 नई दिल्ली-पुरी
  • 04482 नई दिल्ली-हटिया

छह मार्च तक रद्द रहेगी अंबाला-बरौनी एक्सप्रेस
महाकुंभ के कारण स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं। इसके कारण अंबाला से बरौनी के बीच चलने वाली नियमित ट्रेन को छह मार्च तक निरस्त किया गया है। सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता ने बताया कि (14524) अंबाला-बरौनी एक्सप्रेस चार मार्च तक व (14523) बरौनी-अंबाला एक्सप्रेस छह मार्च तक निरस्त रहेगी। इस ट्रेन को पहले 26 फरवरी तक निरस्त किया गया था। अब निरस्तीकरण की अवधि बढ़ाई गई है।

देर से चलेंगी राजधानी समेत सात ट्रेनें
महरौली-डासना रेलखंड में विकास व मरम्मत कार्य के लिए रेलवे ने ब्लॉक लिया है। इस ब्लॉक के कारण रेलयात्रियों की परेशानी बढ़ने वाली है। मुरादाबाद से गुजरने वाली राजधानी एक्सप्रेस समेत तीन ट्रेनें एक मार्च को देरी से चलेंगी। यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ेगा। इसके अलावा चार ट्रेनें रास्ते में रोककर चलाई जाएंगी।

यह ट्रेनें देरी से चलेंगी
- (14311) आला हजरत एक्सप्रेस बरेली से साढ़े तीन घंटे लेट चलेगी।
- (20504) राजधानी एक्सप्रेस नई दिल्ली से दो घंटे लेट चलेगी।
- (12204) गरीबरथ एक्सप्रेस अमृतसर स्टेशन से ढाई घंटे लेट चलेगी।

रास्ते में रोककर चलाई जाएंगी यह ट्रेनें
(13257) जनसाधारण एक्सप्रेस 28 फरवरी को चार घंटे रोककर चलाई जाएगी।
(12211) गरीबरथ एक्सप्रेस रास्ते में एक घंटा रोककर चलाई जाएगी।
(20503) राजधानी एक्सप्रेस 27 फरवरी को डेढ़ घंटे रास्ते में रुकेगी।
(13429) आनंद विहार साप्ताहिक एक्सप्रेस 28 फरवरी को एक घंटा रास्ते में रुकेगी।
(15715) गरीब नवाज एक्सप्रेस रास्ते में 30 मिनट रास्ते में रोकी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed