Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Excess lead levels found during the testing of handicraft products have become a challenge for exporters.

Moradabad News: हस्तशिल्प उत्पादों की जांच में लेड की अधिकता बनी निर्यातकों के लिए चुनौती

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
Excess lead levels found during the testing of handicraft products have become a challenge for exporters.
-लैब में जांच के दाैरान हर दस में से एक नमूने में निर्धारित मानक से अधिक मिल रहा शीशा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मुरादाबाद। पीतलनगरी के हस्तशिल्प उत्पादों की गुणवत्ता जांच में लेड (शीशा) की अधिकता निर्यातकों के लिए चुनौती बन रही है। उत्पादों को आकर्षक बनाने के लिए इस्तेमाल होने वाले पेंट, रंग और कोटिंग में लेड की मात्रा निर्धारित सीमा से अधिक मिलने पर उत्पाद गुणवत्ता जांच में मानकों पर खरे नहीं उतर पाते। ऐसे में निर्यातकों को दोबारा पेंटिंग और फिनिशिंग करानी पड़ती है। इससे उत्पादन लागत बढ़ने के साथ निर्यात की खेप भेजने में भी देरी हो सकती है।

मेटल हैंडीक्राफ्ट्स सर्विस सेंटर (एमएचएससी) की रिसर्च टेस्टिंग लैब में उत्पादों की जांच के दौरान यह समस्या सामने आ रही है। एमएचएससी के महाप्रबंधक डॉ. रवींद्र कुमार शर्मा ने बताया कि लैब में हर महीने हस्तशिल्प उत्पादों के करीब 200 नमूने जांच के लिए आते हैं। इनमें लगभग 10 प्रतिशत नमूनों में लेड की मात्रा निर्धारित मानक से अधिक मिलती है। इस तरह औसतन हर महीने करीब 20 नमूनों में यह समस्या सामने आती है। उन्होंने बताया कि ऐसे उत्पादों को गुणवत्ता मानकों के अनुरूप तैयार करने के लिए दोबारा पेंटिंग और फिनिशिंग करानी पड़ती है। इसके बाद उनकी फिर से जांच भी करानी होती है। इस प्रक्रिया में निर्यातकों का अतिरिक्त समय और पैसा खर्च होता है। कई बार इससे निर्यात की खेप भेजने की तय समयसीमा भी प्रभावित हो सकती है।
विज्ञापन

00
गुणवत्ता नियंत्रण से ही सुरक्षित रहेगा विदेशी बाजारों में भरोसा
-एमएचईए अध्यक्ष नवेद उर रहमान ने बताया कि लेड की समस्या से निपटने के लिए पूरी सप्लाई चेन में गुणवत्ता नियंत्रण जरूरी है। पेंट, रंग और फिनिशिंग में इस्तेमाल होने वाली सामग्री निर्धारित गुणवत्ता एवं सुरक्षा मानकों के अनुरूप होनी चाहिए। कारीगरों, निर्माताओं, निर्यातकों और सप्लायर्स के बीच बेहतर समन्वय से उत्पादन के शुरुआती चरण में ही इस समस्या को रोका जा सकता है। यंग एंटरप्रेन्योर्स सोसायटी के अध्यक्ष जेपी सिंह ने बताया कि अमेरिका और यूरोपीय बाजारों में लेड को लेकर सख्त नियम हैं। निर्धारित सीमा से अधिक लेड मिलने पर उत्पाद या खेप अस्वीकृत होने का खतरा रहता है। इसलिए कच्चे माल के चयन से लेकर निर्माण, पॉलिशिंग और अंतिम फिनिशिंग तक सावधानी बरतने के साथ नियमित गुणवत्ता जांच जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

00
हस्तशिल्प उत्पादों में अलग-अलग हैं लेड के मानक
यंग एंटरप्रेन्योर्स सोसायटी के अध्यक्ष जेपी सिंह ने बताया कि यूरोप और अमेरिका में हस्तशिल्प उत्पादों में लेड की स्वीकार्य मात्रा उत्पाद की श्रेणी और उसके इस्तेमाल के आधार पर तय होती है। यूरोप में रीच नियमों के तहत सामान्य होम डेकोर उत्पादों के लिए लेड की कोई एक सार्वभौमिक पीपीएम (पार्ट्स पर मिलियन) सीमा नहीं है। वहीं, फैशन ज्वेलरी के किसी भी संबंधित हिस्से में लेड की मात्रा 500 पीपीएम (0.05 प्रतिशत) या उससे अधिक होने पर प्रतिबंध है। अमेरिका में कुछ उत्पादों में कुल लेड की अधिकतम सीमा 100 पीपीएम है। कुछ फर्नीचर की पेंट एवं सतही कोटिंग में यह सीमा 90 पीपीएम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed