{"_id":"63b1e63a5cbb1775af5126d7","slug":"excess-cold-today-city-news-mbd452215390","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: तीन वर्षों में सबसे ठंडा रहा साल का पहला दिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: तीन वर्षों में सबसे ठंडा रहा साल का पहला दिन
विज्ञापन
मुरादाबाद। सीजन के सबसे ठंडे दिन के साथ रविवार को नए वर्ष का आगाज हुआ। अधिकतम तापमान 15.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम है। वहीं शनिवार की रात का तापमान चार डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम है। मौसम वैज्ञानिक ने आगामी दिनों में भी राहत नहीं मिलने के आसार व्यक्त किए हैं।
पंतनगर विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह का कहना है कि सोमवार को भी शीतलहर चलेगी। कोहरा छाने की वजह से बर्फीली हवा रहेगी, जिससे गलन अधिक महसूस की जाएगी। सोमवार और मंगलवार को अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस होने का अनुमान है। इसी बीच आंशिक रूप से बादल भी छा सकते हैं।
कड़ाके की सर्दी लेकर आए नए साल में शहरवासियों को ठिठुरन ने बेहाल कर दिया। शनिवार रात शहर घने कोहरे की चादर में लिपट गया। इस घने कोहरे के बीच नए साल का आगाज हुआ। शुक्रवार दिनभर कोहरा छाया रहा और सूरज की किरण नजर नहीं आई। कड़ाके की ठंड और रविवार को अवकाश होने की वजह से लोगों ने ज्यादातर समय अपने घर रहकर ही बिताया। घरों में हीटर और ब्लोअर चलते रहे तो राहगीरों ने भी अलाव पर हाथ सेंककर सर्दी से राहत पाने का प्रयास किया।
विज्ञापन
वर्ष 2022 में एक जनवरी को अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वर्ष 2021 में अधिकतम 18 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम चार डिग्री सेल्सियस रहा। वर्ष 2020 में अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस था। पिछले 24 घंटे में रविवार को अधिकतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई, जबकि न्यूनतम तापमान में 3.8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई। शनिवार को अधिकतम तापमान 17.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस था।