{"_id":"5a30471d4f1c1bc5668b49db","slug":"except-speech-of-deputy-chief-minister-people-went-for-food","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा भाषण देने उठे तो चले गये लोग, खाली हो गयीं कुर्सियां ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा भाषण देने उठे तो चले गये लोग, खाली हो गयीं कुर्सियां
मुरादाबाद/ अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 13 Dec 2017 02:57 PM IST
विज्ञापन
जैसे ही उप मुख्यमंत्री ने माइक संभाला, लोग खाना खाने चले गए और कुर्सियां खाली हो गईं।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महापौर और पार्षदों के शपथग्रहण के बाद उप मुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा जैसे ही भाषण देने के लिए खड़े हुए कार्यक्रम स्थल में पड़ी कुर्सियां अचानक तेजी से खाली होने लगीं। लोगों में मानो भगदड़ मची और वह पंडाल के ठीक पीछे की ओर दौड़ने लगे। दरअसल पंडाल के पीछे खाने का इंतजाम था। शपथग्रहण पूरी होते ही खाना शुरू हो गया। लोगों ने डिप्टी सीएम का भाषण छोड़ खाने की प्लेट उठा लीं।
कार्यक्रम स्थल पर विशिष्टि अतिथियों के लिए आगे सोफे और फिर कवर लगी कुर्सियों का इंतजाम किया गया था। इसके पीछे प्लास्टिक की कुर्सियां डाली गई थीं। जब कार्यक्रम शुरू हुआ तो पूरा पंडाल खचाखच भरा था। कुर्सियों तो भरी ही थीं आसपास भी लोग खड़े थे। जैसे ही शपथग्रहण खत्म हुआ तो संचालक ने उप मुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा को माइक पर आमंत्रित किया। ठीक इसी समय पंडाल के पीछे खाना शुरू हो गया।
जैसे ही उप मुख्यमंत्री ने माइक थामा और भाषण देना शुरू किया तो पीछे की ज्यादातर कुर्सियां खाली हो गईं। लोग तेजी से खाने की प्लेट पकड़ने के लिए लपके। पंडाल से ज्यादा लोग पीछे खाने वाले पंडाल में थे। जिन्हें उप मुख्यमंत्री के भाषण में कोई दिलचस्पी नहीं थी। कुर्सियां खाली होती देख भाजपा कार्यकर्ताओं ने लोगों को रोकने की भी कोशिश की लेकिन पब्लिक मानी नहीं। खाने वाले पंडाल में जा चुके लोग बुलाने पर भी नहीं लौटे। यहां स्थिति यह थी कि लोगों में खाने की प्लेट लपकने को धक्कामुक्की तक होती रही।