फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   every month 30 new born baby have died

हर महीने तीस मांओं की उजड़ रही ‘कोख’

Sat, 22 Oct 2016 02:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद Updated Sat, 22 Oct 2016 02:06 AM IST
विज्ञापन
every month 30 new born baby have died
baby born - फोटो : NDTV
सेहत महकमा जच्चा-बच्चा की सुरक्षा के तमाम दावेे करता है, लेकिन हकीकत ये है कि जिले में स्टिल बर्थ के केस बढ़ रहे हैं। हर महीने जिले में औसतन तीस मांओं की कोख उजड़ रही है। प्रसव के दौरान गर्भ में हर महीने तीस नवजातों की मौत हो रही हैै।
विज्ञापन


जनवरी से अब तक 270 नवजात दम तोड़ चुके हैं। ये आंकड़े सरकारी अस्पतालों के हैं। जबकि पिछले साल ये संख्या 180 के करीब थी। मातृ और शिशु मृत्युदर पर लगाम लगाने के लिए जननी सुरक्षा योजना, मातृ एवं शिशु सुरक्षा सहित अन्य योजनाएं चल रही है। हर योजना का मकसद जच्चा-बच्चा की सुरक्षा हैै।
विज्ञापन


बावजूद इसके मातृ एवं शिशु मृत्युदर में जितनी कमी चाहिए उतनी कमी नहीं आ रही है। पिछले साल की तुलना में इस साल स्टिल बर्थ के मामले बढ़े हैं। जिले में औसतन हर माह तीस नवजात दुनिया में कदम रखने से पहले की दम तोड़ दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकारी अस्पतालों में आठ महीनों में प्रसव के दौरान गर्भ में करीब 270 नवजातों की मौत हो चुकी हैै। इसके पीछे कारण चाहे जो भी हो, लेकिन इतनी योजनाओं के संचालन के बाद भी नवजातों की मौत स्वास्थ्य विभाग की कार्यशैली पर सवाल खड़ा करते हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed