फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Even in the month of February, a cold winter can be severe

सर्दी के सितम के संग लाल हो रहा प्रदूषण, सूरज की किरणें चमकीं, लेकिन ठंड से राहत नहीं मिली

Fri, 29 Jan 2021 02:44 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद Published by: मुरादाबाद ब्यूरो Updated Fri, 29 Jan 2021 02:44 AM IST
विज्ञापन
Even in the month of February, a cold winter can be severe
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
जनवरी माह के अंतिम दिन चल रहे हैं, लेकिन एक सप्ताह से पड़ रही कड़ाके की ठंड से शहरवासी बेहाल हो रहे हैं। रात के अलावा दिन में भी लोग गलन और ठिठुरन से परेशान कर रही है। गुरुवार को सूरज की किरणें चमकीं, लेकिन ठंड से राहत नहीं मिल सकी। शुक्रवार को भी कोहरा छाने के अलावा शीतलहर चलने की आशंका है। मौसम वैज्ञानिकों ने फरवरी माह में भी सर्दी पड़ने की आशंका व्यक्त की है।
विज्ञापन


पंत नगर विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह ने बताया कि इस वर्ष होली का त्योहार मार्च के आखिरी दिनों में है। फरवरी माह में हिंदी कैलेंडर के अनुसार माघ मास रहेगा। यह समय सर्दी का होता है। वैसे भी इस बार लानिना ईयर है। इस लिहाज से फरवरी माह गत वर्ष की तुलना में इस बार ठंडा रहेगा। 31 जनवरी तक न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है।
विज्ञापन


गुरुवार को सुबह से ही ठिठुरन और गलन परेशान कर रही थी। दोपहर दो बजे के लगभग सूरज की किरणें चमकीं, लेकिन वातावरण में अत्यधिक नमी होने के कारण धूप की तपिश से राहत नहीं मिली। ठंडी हवा के कारण सर्दी सताती रही। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार गुरुवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से चार-चार डिग्री सेल्सियस कम रहे। गुरुवार को अधिकतम तापमान 17.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 4.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह के समय वातावरण में नमी 98 फीसदी थी, जो शाम को 78 फीसदी दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed