फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Even before, the hands of loved ones have been stained with the blood of lovers.

Moradabad News: प्रेमी-प्रेमिका के खून से पहले भी सने हैं अपनों के हाथ

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jan 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
Even before, the hands of loved ones have been stained with the blood of lovers.
मुरादाबाद। आधुनिकता दौर और सख्त कानून के बावजूद जिले में समय समय ऑनर किलिंग की घटनाएं सामने आती रही हैं। कभी गैर बिरादरी के युवक से प्रेम संबंध में युवती को मार डाला तो कभी दूसरे समुदाय के युवक से प्रेम विवाह करने से नाराज होकर परिवार के लोगों ने युवती को जिंदा जला दिया गया। पाकबड़ा के उमरी सब्जीपुर गांव में सामने आई प्रेमी युगल की हत्या का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी इस तरह की घटनाएं जिले में सामने आ चुकी हैं।
विज्ञापन

---
प्रेम संबंधों से नाराज भाई ने गला घोंट कर बहन को उतार दिया था मौत के घाट
मुरादाबाद। नागफनी के किसरौल दीवान खाना में 2020 में युवती एक युवती की हत्या कर दी थी। इसके बाद परिवार ने हार्ट अटैक से मौत होने की बात कहकर पुलिस कार्रवाई से इन्कार कर दिया लेकिन पुलिस की जांच में ऑनर किलिंग की घटना सामने आई थी। युवती के भाई समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन

---
प्रेम विवाह से नाराज परिजनों ने युवती को जिंदा जला दिया था

मूंढापांडे थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने गांव के ही एक युवक से प्रेम विवाह कर लिया था। परिजन इससे नाराज थे। एक दिन मौका पाकर युवती के पिता, भाई, चाचा युवती की ससुराल में घुसे और उस पर मिट्टी का तेल छिड़क कर आग लगा दी थी। जिसमें युवती की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

00

रात में ही कराया गया दोनों शवों का पोस्टमार्टम

मुरादाबाद। पुलिस ने बुधवार शाम करीब सात बजे अरमान और काजल के शव पोस्टमार्टम हाउस भेज दिए गए। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच दो डाक्टरों के पैनल ने पोस्टमार्टम किए। इस दौरान डिजिटल फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी भी कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed