फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Even after two weeks, police is empty handed, neither the financier nor the criminal is caught

Moradabad News: दो हफ्ते बाद भी पुलिस खाली हाथ, फाइनेंसर पकड़े न बदमाश

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 08 Jun 2025 02:09 AM IST
विज्ञापन
Even after two weeks, police is empty handed, neither the financier nor the criminal is caught
मुरादाबाद। दुबई से पेट में सोने के कैप्सूल छिपाकर लगाने वाले तस्करों को अगवा करने वाले फरार बदमाश अब तक पकड़े गए और न ही फाइनेंसर पुलिस के हाथ आए हैं। पिछले 15 दिन से पुलिस की चार टीमें इनकी तलाश में जुटी हैं। बदमाश और फाइनेंसर के नाम सामने आ चुके हैं बावजूद इसके पुलिस को सफलता नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन


रामपुर जिले के टांडा निवासी शाने आलम, मुत्तलीब, अजहरुद्दीन और जुल्फेकार 23 मई को दुबई से पेट में सोना छिपाकर लाए थे। दिल्ली से टांडा जाते वक्त इन्हें बदमाश अगवा कर मूंढापांडे थाना क्षेत्र में ले गए थे और इनके पेट चीर का सोना निकालने की तैयारी चल रही थी। इसी दौरान पुलिस मौके पर पहुंची और सभी को बदमाशों से छुड़ा लिया था। इस दौरान पुलिस ने मुठभेड़ में दो बदमाश दबोच लिए थे। पुलिस ने तस्करों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। इसके बाद मेडिकल टीम ने चारों के पेट से सोने के 29 कैप्सूल बरामद किए थे। इसके बाद सभी आरोपी जेल भेज दिए गए थे। पुलिस ने चारों तस्कर और टांडा के नौ फाइनेंसर को नामजद किया था। जिसमें एक फाइनेंसर जाहिद मेंबर को भी पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। उससे पूछताछ में ही तस्करों का इलाज करने वाले डॉक्टर का नाम सामने आया था। इसके बाद इस मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं की गई है। आठ फाइनेंसर, डॉक्टर और तस्करों को अगवा करने वाले चार बदमाशों के नाम पुलिस के पास हैं। यह सभी लोग कहां के रहने वाले हैं यह भी पुलिस को पुख्ता जानकारी मिल चुकी है। बावजूद इसके पुलिस न तो फाइनेंसर को पकड़ पाई और न ही हाईवे पर दिन दहाड़े तस्करों को अगवा करने वाले बदमाश पुलिस के हाथ आए हैं। एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह का कहना है कि लगातार पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं। इस मामले में लिप्त आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन




इन फाइनेंसर की गिरफ्तारी बाकी

मुरादाबाद। रामपुर के टांडा थाना क्षेत्र के हाजीपुरा निवासी फाइनेंसर जाहिद मेंबर, टांडा के मोहल्ला पड़ाव निवासी मो. रिजवान, टांडा के आजाद नगर निवासी मो. हारुन, हाजीपुरा निवासी हाजी शफीक, टांडा के मोहल्ला हाजीपुरा निवासी हाजी अनीस, हाजीपुरा निवासी जुनैद, मोहल्ला रांद निवासी वसीम, नज्जीपुरा निवासी गुड्डू, टांडा निवासी पप्पू और झोलाछाप डॉक्टर इरफान के नाम सामने आए हैं। इनमें जाहिद मेंबर की गिरफ्तारी हो चुकी हैं। बाकी आरोपी अब तक पुलिस के हाथ नहीं आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed