{"_id":"6901230b2bf58d394c09a0a3","slug":"even-after-thirteen-days-the-missing-child-is-still-missing-the-family-is-very-sad-thakurdwara-news-c-277-1-smbd1007-110979-2025-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: तेरह दिन बाद भी लापता बच्चे का नहीं लगा पता, परिजन बेहद दुखी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: तेरह दिन बाद भी लापता बच्चे का नहीं लगा पता, परिजन बेहद दुखी
Wed, 29 Oct 2025 01:39 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Wed, 29 Oct 2025 01:39 AM IST
विज्ञापन
कांठ। छजलैट से रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता हुए डेढ़ साल के बच्चे का तेरह दिन के बाद भी कोई सुराग नहीं लग पाया है, परिजन और पुलिस बच्चे की लगातार तलाश में जुटे हुए हैं। बच्चे के नहीं मिलने से उसके परिजन परेशान हैं।
कांठ नगर के नवादड़ी का अंकित छजलैट में बिजनौर रोड पर सड़क किनारे डेरा डालकर जड़ी-बूटी बेचता है। 16 अक्तूवार की शाम डेरे के बाहर चारपाई पर खेल रहा उसका डेढ़ साल का बेटा मोहन रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता हो गया था। पिता अंकित की शिकायत पर छजलैट पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपहरण की एफआईआर दर्ज की थी। लेकिन तेरह दिन बीत जाने के बाद भी अभी तक बच्चे का कोई सुराग नहीं लग पाया है। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की फुटैज को खंगालने के साथ ही आशंका पर एक संदिग्ध महिला का स्कैच भी बनवा रही है। साथ ही सीडीआर की मदद लेते हुए बच्चों के परिजनों से भी पूछताछ कर रही है। लेकिन कोई भी ठोस तथ्य नहीं मिल पा रहा है। इधर बच्चे के परिजन भी रोज छजलैट थाने के चक्कर लगा रहे हैं। वह बच्चे के न मिलने से काफी परेशान हैं। एसएचओ छजलैट प्रदीप कुमार सहरावत का कहना है कि बच्चे की तलाश जारी है, हर पहलू पर पुलिस की टीमें कार्य कर रही हैं।