{"_id":"68892f0a220a32e8290ef6d6","slug":"even-after-one-and-a-half-month-could-not-collect-gata-number-moradabad-news-c-15-1-mbd1005-697410-2025-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: डेढ़ माह बाद भी नहीं जुटा सके गाटा संख्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: डेढ़ माह बाद भी नहीं जुटा सके गाटा संख्या
विज्ञापन
मुरादाबाद। जिले के सर्किल रेट में बदलाव के लिए जरूरी गाटा संख्या को अधिकारी नहीं जुटा सके हैं। अधिकारियों का कहना है कि इसकी वजह से नई कीमतें एक अगस्त से लागू नहीं हो पाएंगी।
जिला प्रशासन की ओर से सर्किल रेट में बदलाव करने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए मुरादाबाद में कलेक्टर रेट लिस्ट पुनरीक्षण का कार्य शुरू किया जा चुका है। डीएम ने निर्देश दिए थे कि 20 फीसदी रेट लिस्ट बढ़ाकर इसे प्रस्तावित किया जाए। जिले के सभी क्षेत्रों में कीमतों की कहां और कितनी बढ़ोतरी करनी है, इस प्रस्ताव का एसडीएम और सब रजिस्ट्रार परीक्षण करेंगे। डीएम ने एडीएम और तहसीलदारों को गाटा संख्या सूची उपलब्ध करवाने के लिए कहा था। उन्होंने निर्देश दिए थे कि सूची में स्पष्ट किया जाएगा कि कौन सी गाटा संख्या कहां है और किस मार्ग पर है। वह संख्या आबादी के पास है या नहीं। यह सूची को अधिकारियों को हर हाल में 15 जून तक उपलब्ध करवानी थी। डेढ़ माह बीतने के बाद भी जिला स्तरीय अधिकारियों को सभी तहसीलों से गाटा संख्या नहीं मिल सकी है।
तहसील सदर की कमजोर स्थिति
गाटा संख्या जुटाने में सबसे कमजोर स्थिति तहसील सदर की है। अधिकारियों का कहना है कि यहां पर भौतिक सत्यापन पूरा नहीं हो पाया है कि कौन सा गाटा कहां पर है। अन्य तहसीलों से मिली गाटा संख्या का पुन: सत्यापन कार्य किया जा रहा है। अधिकारियों ने कहा कि पुराने गाटा संख्या पर आपत्ति तहसील स्तर पर दर्ज करवाई गई हैं। इसके अलावा अधिकारियों द्वारा रिपोर्ट के बाद जो गाटा संख्या उपलब्ध करवाई जाएगी, उस पर फिर से आपत्ति मांगी जाएगी।
विज्ञापन
वर्जन...
अभी गाटा संख्या नहीं मिल सकी है। 15 अगस्त तक गाटा संख्या मिलने का अनुमान है। इसकी वजह से कोई निर्णय नहीं लिया जा सका है। ऐसे में उम्मीद है कि एक सितंबर से नया सर्किल रेट लागू हो पाएगा। गत वर्ष भी एक सितंबर को ही सर्किट रेट जारी किए गए थे।
अनिल कुमार, एआईजी, स्टांप