{"_id":"6546aaa7034d54e70402b3e9","slug":"eunuchs-who-came-to-seek-congratulations-got-into-a-scuffle-moradabad-news-c-15-1-mbd1014-277991-2023-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad: बधाई मांगने पहुंचे किन्नरों ने की खींचतान, दो माह की बच्ची की संदिग्ध परिस्थिति में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad: बधाई मांगने पहुंचे किन्नरों ने की खींचतान, दो माह की बच्ची की संदिग्ध परिस्थिति में मौत
Sun, 05 Nov 2023 02:03 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 05 Nov 2023 02:03 AM IST
सार
बुढ़नपुर गांव निवासी सद्दाम अली की बेटी का जन्म दो माह पहले हुआ है। बताया जाता है कि कुछ किन्नर उनके घर पहुंचकर बधाई मांगने पहुंचे। घर में अकेले पत्नी की किन्नरों की कहासुनी हो गई। खींतचात के कुछ समय बाद बच्ची की जान चली गई।
विज्ञापन
यूपी पुलिस की गाड़ी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बुढ़नपुर गांव निवासी सद्दाम अली के घर शनिवार को बधाई मांगने पहुंचे किन्नरों के जाने के बाद बच्ची की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। इस मामले में बच्ची के पिता ने किन्नरों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस इस मामले की जांच करने में जुट गई है। शिकायतकर्ता सद्दाम ने बताया कि शनिवार को उसकी पत्नी उजमा अपनी दो माह की बेटी अनायरा नूरी के साथ घर में अकेली थी।
विज्ञापन
इस दौरान कुछ किन्नर घर पर बधाई मांगने के लिए पहुंचे। बधाई को लेकर पत्नी की किन्नरों के साथ कहासुनी हो गई। आरोप है कि बधाई नहीं देने पर उसकी बच्ची के साथ खींचतान करने लगे। इस बीच बच्ची रोने लगी। किन्नरों के जाने के कुछ देर बाद ही बच्ची की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
पुलिस ने पूछताछ के बाद बच्ची के शव को लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस बारे में थानाध्यक्ष हिमांशु चौहान ने बताया कि पुलिस आरोपों की जांच कर रही है। इस मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद उचित निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन