फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Established a network of educational institutions in twenty years

बीस साल में खड़ा कर लिया शिक्षण संस्थानों का नेटवर्क

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 07 Apr 2022 02:36 AM IST
विज्ञापन
Established a network of educational institutions in twenty years
मुरादाबाद। कृषक इंटर कॉलेज में शिक्षक रहे डॉ. बलराम सिंह ने बीस वर्षों में शिक्षण संस्थानों का नेटवर्क खड़ा कर लिया। शिक्षा जगत में बतौर शिक्षक एंट्री करने वाले बलराम सिंह कई स्कूलों के मालिक बन गए। स्कूल कॉलेज के बाद अब वह मेडिकल कॉलेज खोलने की तैयारी में हैं। फिलहाल उनका डिग्री कॉलेज 15 सॉल्वर पकड़े जाने के बाद वह सुर्खियों में है।
विज्ञापन

कृषक इंटर कॉलेज शरीफनगर में डॉ. बलराम सिंह बतौर शिक्षक काम किया। कुछ समय बाद वह शिक्षण संस्थान के क्षेत्र में कूद पड़े। उन्होंने पहले कुंआखेड़ा में अपने दादा के नाम इंटर कॉलेज खोला। ये शुरुआत आगे बढ़ती गई। इंटर कॉलेज के बाद गांव के बाहर डिग्री कॉलेज शुरू किया। बाद में बीटीसी कॉलेज, ठाकुरद्वारा में बीएस प्रोफेशनल कॉलेज ऑफ स्टडीज की शुरुआत की। इसके साथ की उनकी आर्थिक मजबूती भी बढ़ती गई। शिक्षण संस्थानों बढ़ते नेटवर्क में डॉ. बलराम सिंह अगली कड़ी के रूप में मेडिकल कॉलेज जोड़ने की तैयारी है। इसके लिए ठाकुरद्वारा में बिल्डिंग बनकर तैयार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed