{"_id":"67824d82cb5a23b4880a6f3d","slug":"essay-competition-held-in-college-on-world-hindi-day-bilari-news-c-276-1-smbd1006-106358-2025-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: विश्व हिंदी दिवस पर कॉलेज में हुई निबंध प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: विश्व हिंदी दिवस पर कॉलेज में हुई निबंध प्रतियोगिता
Sat, 11 Jan 2025 09:20 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Sat, 11 Jan 2025 09:20 PM IST
विज्ञापन
बिलारी। शुक्रवार सुबह क्षेत्र के कई इंटर कॉलेजों में विश्व हिंदी दिवस मनाया गया। इस दौरान आयोजित गोष्ठी में हिंदी का महत्व बताया गया। मीरा अग्रवाल इंटर कॉलेज में निबंध प्रतियोगिता का भी आयोजन हुआ। मीरा अग्रवाल इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य विनोद कुमार मिश्रा के निर्देशन में हिंदी विषय पर आयोजित निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिता में कक्षा और नौ और कक्षा ग्यारह के छात्रों ने प्रतिभाग किया। आयोजित गोष्ठी में वक्ताओं ने कहा कि अपने दैनिक जीवन में हिंदी भाषा को विशेष महत्व दें। शादी के निमंत्रण पत्र में शुद्ध हिंदी का प्रयोग करें। गोष्ठी में राकेश कुमार प्रजापति, पद्मेंद्र यादव,गजेंद्र सिंह, किशन कश्यप, कौशल सागर, मुकेश पाल, जसराम सागर, ऋषिपाल सिंह यादव, सनी सागर, बाबूराम वाल्मीकि, नरपत मौर्य, आदि ने विचार रखे।
क्षेत्र के स्योंडारा स्थित आरपीवीएम इंटर कॉलेज में शुक्रवार सुबह विश्व हिंदी दिवस मनाए जाने के दौरान गोष्ठी का आयोजन हुआ। कॉलेज प्रधानाचार्य राजीव कुमार शर्मा ने हिंदी के दोनों शिक्षकों कोमलराम और पूजा यादव को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। गोष्ठी का संचालन बलवंत सिंह ने किया। एचएसए इंटर कॉलेज में सहसपुर में आयोजित गोष्ठी की अध्यक्षता प्रबंधक प्रांजल अग्रवाल और संचालन प्रधानाचार्य जरीफ खां ने किया। बीएचपी मैमोरियल इंटर कॉलेज बिलारी में विश्व हिंदी दिवस पर आयोजित गोष्ठी की अध्यक्षता कॉलेज संचालक मोहम्मद जीशान पाशा एडवोकेट सिंह और संचालन प्रधानाचार्य अमरपाल सिंह ने किया।

-फोटो 58 : कार्यक्रम का शुभारंभ करते मुख्यातिथि डॉ. राजेश कुमार व साथ मौजूद प्राचार्य। स्रोत कॉ
विज्ञापन