फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   erickshawa and tempo will not moverd on caver journey road

कांवड़ यात्रा मार्ग पर सोमवार रात ई रिक्शा और ऑटो का संचालन बंद

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 06 Aug 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
erickshawa and tempo will not moverd on caver journey  road
मुरादाबाद। कांवड़ियों की संख्या बढ़ने पर शहर के पांच प्रमुख मार्गों पर ई रिक्शा और ऑटो का संचालन बंद कर दिया गया है। यह व्यवस्था सोमवार शाम छह बजे तक लागू रहेगी। बीमार या बुजुर्गों के सवार होने पर ई रिक्शा और ऑटो को जाने दिया जाएगा।
विज्ञापन

एसपी यातायात अशोक कुमार सिंह ने बताया कि शुक्रवार को हरिद्वार और ब्रजघाट से कांवड़ियों के जत्थे महानगर पहुंचे। इनमें बरेली, रामपुर और अन्य जनपदों को जाने वाले जत्थे भी शामिल हैं। कांवड़ियों की भीड़ को देखते हुए शहर में कांवड़ यात्रा मार्गों पर ई रिक्शा और ऑटो का संचालन बंद कर दिया गया है। कांठ रोड पर विवेकानंद अस्पताल से हरथला, हरथला से पीलीकोठी चौराहा, पीएसी तिराहा से फव्वारा तिराहा, स्टेशन रोड, रामपुर रोड, संभल रोड एवं दिल्ली रोड पर ई रिक्शा, ऑटो का संचालन सोमवार शाम छह बजे तक बंद रहेगा। केवल आकस्मिक सेवाओं के लिए अनुमति रहेगी। इसके अलावा फव्वारा तिराहे से पाकबड़ा जीरो प्वाइंट से नो ट्रैफिक जोन घोषित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed