{"_id":"68d45adee8f837650e055a31","slug":"enthusiasm-shown-among-women-for-getting-dl-made-moradabad-news-c-15-1-mbd1055-738171-2025-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: डीएल बनवाने के लिए महिलाओं में दिखा उत्साह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: डीएल बनवाने के लिए महिलाओं में दिखा उत्साह
विज्ञापन
मुरादाबाद। अमर उजाला कार्यालय परिसर में बुधवार को आयोजित शिविर में लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए युवतियां व महिलाएं उत्साहित दिखीं। शिविर में 36 महिलाओं ने लर्निंग लाइसेंस के लिए पंजीकरण कराया। आरटीओ (प्रशासन) राजेश कुमार सिंह ने महिलाओं को लर्निंग लाइसेंस के बारे में जानकारी दी।
अमर उजाला कार्यालय में बुधवार को सुबह 10 बजे से ही युवतियों और महिलाओं की भीड़ जुटनी शुरू हो गई। सरकारी फीस जमा कर महिलाओं ने ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने का पहला पायदान पार कर लिया। कुछ महिलाओं ने टेस्ट देकर लर्निंग लाइसेंस की परीक्षा पास कर ली है और उन्हें लर्निंग लाइसेंस जारी कर दिया गया।
परिवहन विभाग के आरआई हरिओम ने टीम के साथ लर्निंग लाइसेंस के फार्म भरवाए और महिलाओं को ड्राइविंग लाइसेंस से संबंधित जानकारी दी। जो महिलाएं परीक्षा नहीं दे पाईं, उन्हें टेस्ट देने से संबंधित जानकारी दी। उन्होंने बताया कि परिवहन विभाग की वेबसाइट पर जाना होगा। यहां पर दो विकल्प होंगे।
विज्ञापन
ट्यूटोरियल फॉर एलएल (लर्निंग लाइसेंस) टेस्ट, जिसमें वीडियो के जरिये ऑनलाइन टेस्ट के बारे में जानकारी दी जाएगी। इस वीडियो को देखने के बाद दूसरे विकल्प ऑनलाइन एलएल टेस्ट पर जाना होगा। लिंक में पासवार्ड डालने पर लॉगिन हो जाएगा। इसमें वाहन चलाने से संबंधित 15 प्रश्न पूछे जाएंगे।
कम से कम नौ सवालों के सही जवाब देने होंगे। टेस्ट पास करने पर लर्निंग लाइसेंस ऑनलाइन भेज दिया जाएगा। लर्निंग लाइसेंस बनने के एक महीने बाद से लेकर छह महीने के अंदर स्थाई लाइसेंस बनवाना होता है। उन्होंने बताया कि ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आवेदन के बाद डीटीआई सेंटर आकर गाड़ी चलाकर दिखानी होगी। इसमें पास होने के बाद ड्राइविंग लाइसेंस पोस्ट ऑफिस के जरिये भेज दिया जाएगा।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
लर्निंग लाइसेंस बनवाने के लिए किसी को कहीं जाने की जरूरत नहीं है। एंड्रायड फोन पर ऑनलाइन फॉर्म भरना होगा। इसके बाद ऑनलाइन टेस्ट देना होगा। टेस्ट पास करने वाले अभ्यर्थी को लर्निंग लाइसेंस जारी कर दिया जाता है। फॉर्म भरने और टेस्ट देने में 30 से 40 मिनट का समय लगता है। आवेदक की उम्र 18 साल होनी चाहिए।
- राजेश कुमार सिंह, आरटीओ (प्रशासन)