फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   encrochment clear in moradabad

हरथला में विरोध, हंगामे के बीच हटाया अतिक्रमण

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2020 03:24 AM IST
विज्ञापन
encrochment clear in moradabad
मुरादाबाद के हिमगिरी कालोनी में नगर निगम की टीम ने हटाया अतिक्रमण। - फोटो : CITY
मुरादाबाद। शहर के हरथला में अतिक्रमण हटाने पहुंची नगर निगम टीम का विरोध हुआ। लोगों ने बिना नोटिस दिए कार्रवाई का विरोध किया, लेकिन टीम ने निगम की जमीन पर कब्जा बताकर अपनी कार्रवाई को खाली कराया। इसे लेकर खूब हंगामा हुआ, लेकिन पुलिस बल की मौजूदगी में निगम टीम अपनी कार्रवाई पूरी कर लौट गई।
विज्ञापन

नगर निगम के प्रर्वतन दल प्रभारी कर्नल एसके शाही, सुरक्षा अधिकारी सेवानिवृत्त सूबेदार मेजर फिदा हुसैन, टैक्स इंस्पक्टरों की टीम के साथ शहर में दो स्थानों पर कार्रवाई की। अधिकारियों के अनुसार शहर के हरथला में सद्भावना नर्सिंग होम के निकट निगम द्वारा सड़क चौड़ीकरण कर टाइल्स लगाने का काम चल रहा है, लेकिन कुछ लोगों द्वारा वहां अपने घरों के बाहर बगीचा बनाकर लोहे की रेलिंग लगाकर उसे आच्छादित कर लिया था। शिकायत पर टीम ने वहां पहुंचकर रेलिंग हटानी शुरू कर दी। लोगों ने इसका विरोध शुरू कर दिया। लोगों का कहना था कि निगम को कार्रवाई से पहले सूचना या नोटिस देना चाहिए था। निगम अधिकारियों ने कहा कि जमीन निगम की है और अपनी जमीन पर हुआ निर्माण वह कभी भी हटा सकती है। काफी देर यहां हंगामा चला। मधुबनी पुलिस चौकी की फोर्स भी मौके पर पहुंच गई थी। निगम की सुरक्षा टीम और पुलिस की मौजूदगी में निगम टीम ने घरों के बाहर लगी रेलिंग हटा ली और जब्त करके ले गई। निगम के सुरक्षा प्रभारी फिदा हुसैन ने बताया कि निगम की जमीन पर अवैध निर्माण हटाने को नोटिस की जरूरत नही होती।
विज्ञापन

हरथला रेलवे फाटक के पास भी चला अभियान
हरथला रेलवे फाटक के पास दो लोगों के द्वारा सरकारी जमीन पर लकडी और टीनशेड का खोखा डालने की शिकायत पर निगम टीम ने यहां भी अभियान चलाया। टीम को यहां भी हल्का विरोध का सामना करना पड़ा। आसपास के लोगों ने कार्रवाई का विरोध किया। बाद में स्वामी ने खोखा तोड़ने से अपना नुकसान बताकर एक दो दिन में खुद ही हटा लेने का अनुरोध किया। इसके बाद टीम ने दोनों खोखो से सामान खाली करा दिया और खोखा स्वामी को बुधवार तक खोखा खुद हटाने का समय देकर लौट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

निगम के कर निरीक्षक से हुई खूब बहस
एक प्रोफेसर ने निगम के कर निरीक्षक से बहस हुई। प्रोफेसर बिना नोटिस निगम की कार्रवाई का विरोध कर रहे थे। उन्होंने गलत ढंग से कार्रवाई का आरोप लगाया। निगम के कर निरीक्षक विनय चौधरी ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देेश पर सही और नियमानुसार कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed