फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Encroachments removed from the main market.

Moradabad News: मुख्य बाजार से हटवाया अतिक्रमण

Sat, 20 Jun 2026 02:39 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Sat, 20 Jun 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
Encroachments removed from the main market.
कांठ। नगर के मुख्य बाजार में पसरे अतिक्रमण को हटवाने की डीएम से हुए शिकायत के बाद शुक्रवार को नगर पंचायत प्रशासन ने पुलिस को साथ लेकर बाजार में दुकानों के आगे फैले अतिक्रमण को हटवाया। इस दौरान दुकानदारों और व्यापारियों को समझाते हुए सड़कों पर अतिक्रमण नहीं करने को कहा गया और 22000 रुपये का जुर्माना भी वसूला गया।
विज्ञापन


छह जून को संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान कुछ दुकानदारों ने डीएम के समक्ष पेश होकर नगर के मुख्य बाजार में दुकानों के आगे फैले सामान और अतिक्रमण से हो रही परेशानी को रखते हुए प्रार्थना-पत्र देकर अतिक्रमण हटवाने की मांग की थी। जिस पर डीएम ने नगर पंचायत कांठ के अधिशासी अधिकारी रामेश्वर दयाल को इसे गंभीरता से लेने के लिए कहा था। शुक्रवार को इसी क्रम में अधिशासी अधिकारी ने नगर पंचायत की टीम और पुलिस को साथ लेकर गांधी आश्रम चौराहा से लेकर मुख्य बाजार होते हुए बुरा बताशा मार्केट तक और सब्जी मंडी में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस दौरान अधिशासी अधिकारी ने दुकानदारों को अतिक्रमण नहीं करने के लिए समझाते हुए आगे ऐसा करने पर सामान जब्त किए जाने की चेतावनी भी दी। अभियान के दौरान अतिक्रमण करने के आरोप में कई दुकानदारों, ठेला, फड़ दुकानदारों पर चालान की कार्रवाई करते हुए 22000 रुपये का जुर्माना भी वसूला गया। अधिशासी अधिकारी ने कहा कि आगे भी यह अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed