फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Empowerment: 30% registrations in the district are in the name of women

सशक्तीकरण : जिले में महिलाओं के नाम हो रहीं 30 फीसदी रजिस्ट्रियां

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 30 Mar 2025 02:19 AM IST
विज्ञापन
Empowerment: 30% registrations in the district are in the name of women
मुरादाबाद। महिलाएं अब आर्थिक रूप से मजबूत हो रही हैं। जिले में होने वाली 30 फीसदी रजिस्ट्रियां महिलाओं के नाम हो रही हैं। प्रदेश सरकार महिलाओं के नाम 10 लाख की संपत्ति खरीदने पर स्टाम्प में एक प्रतिशत की छूट देती है। इसका लाभ उठाने के लिए भी महिलाओं के नाम पर संपत्ति की खरीद बढ़ी है।
विज्ञापन

जिले में चालू वित्तीय वर्ष में फरवरी तक यानी 11 माह में 47,352 रजिस्ट्रियां हुई हैं। इन रजिस्ट्रियां से करीब 56 करोड़ की आय हुई है। फरवरी माह में ही 3938 रजिस्ट्रियां कराई गई हैं। रामगंगा विहार स्थित रजिस्ट्री कार्यालय में 11 माह में कुल 13,298 रजिस्ट्रियां कराई गई हैं। जिले में प्रतिमाह औसतन 3946 लोग संपत्तियों की रजिस्ट्री कराते हैं। इनमें औसतन 30 प्रतिशत संपत्तियों की रजिस्ट्री महिलाओं के नाम हुई है।
विज्ञापन

सब रजिस्ट्रार आरडी राम का कहना है कि स्टाम्प में मिलने वाली एक प्रतिशत की छूट के लिए महिलाओं के नाम संपत्ति खरीद बढ़ी है। अब अधिकतर लोग अपनी संपत्ति को परिवार की महिला सदस्य के नाम पर रजिस्टर करवा रहे हैं। सरकार की इस पहल से महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त बन रही हैं। साथ ही समाज में सम्मान भी बढ़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------


बढ़ रही है आधी आबादी की ताकत
प्राॅपर्टी डीलर विशाल अग्रवाल का कहना है कि पहले उनके पास 90 प्रतिशत पुरुष और 10 प्रतिशत महिलाएं प्राॅपर्टी खरीदने के लिए आती थीं, लेकिन पिछले चार सालों से महिलाओं की संख्या में इजाफा हुआ है। उन्होंने कहा कि अब प्राॅपर्टी खरीदने में पुरुष भी महिलाओं को आगे कर रहे हैं। इसमें तमाम महिलाएं ऐसी भी होती हैं, जो खुद नाैकरीपेशा हैं।
--------

महिलाओं के नाम पर संपत्ति खरीदना फायदेमंद है। इससे लोग सरकार से मिलने वाली छूट का भी लाभ उठा पा रहे हैं। - अनिल सिंह, एआईजी स्टाम्प, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed