फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Employees union gave notice of strike from 26, deputy leader of the house sent information to the government

Moradabad News: कर्मचारी संगठन ने दिया 26 से हड़ताल का नोटिस, उपनेता सदन ने शासन को भेजी जानकारी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jun 2023 01:32 AM IST
विज्ञापन
Employees union gave notice of strike from 26, deputy leader of the house sent information to the government
मुरादाबाद। नगर निगम की बृहस्पतिवार संपन्न पहली बोर्ड बैठक में कर्मचारियों और पार्षदों में हुए विवाद, हाथापाई का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। उपनेता सदन सुरेंद्र विश्नोई व महापौर विनोद अग्रवाल ने नगर आयुक्त द्वारा सदन से उठ कर चले जाने और कर्मचारियों द्वारा जबरिया सदन में घुस आने के बाद नारेबाजी करने की शिकायत भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और नगर विकास मंत्री से करते हुए कार्रवाई की मांग की है। वहीं कर्मचारी नेताओं ने आरोपियों की गिरफ्तारी और आउट सोर्सिंग कर्मचारियों का मानदेय 15 हजार रुपये न होने पर 26 जून से हड़ताल की चेतावनी दी है। कर्मचारी नेताओं ने इस आशय का ज्ञापन भी नगर आयुक्त को दिया है।
विज्ञापन

स्थानीय निकाय सफाई मजदूर संघ और नगर निगम कर्मचारी संगठन की अगुवाई में विभिन्न कर्मचारी संगठनों से जुड़े कर्मचारियों ने टाउनहाॅल पर एकत्र हो सभा की। जिसमें सभी ने नगर निगम कर्मचारी संगठन के अध्यक्ष मोहम्मद सुबहान की ओर से घटना को लेकर पुलिस को दी गई तहरीर में आरोपी बनाए गए बाहरी लोगों को गिरफ्तार करने, आउट सोर्सिंग कर्मचारियों का मानदेय 15 हजार रुपये प्रतिमाह करने आदि की मांग की। सभी ने अधिकारियों के साथ अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल करने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की। तय किया कि आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई न होने पर 26 जून से नगर निगम के सभी विभागों के कर्मचारी हड़ताल पर चले जाएंगे।
विज्ञापन

बाद में कर्मचारी संगठनों के नेता पीलीकोठी स्थित नगर आयुक्त के कैंप कार्यालय पहुंचे। वहां सभी ने अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी करते हुए कुछ देर प्रदर्शन किया। बाद में नगर आयुक्त को 26 जून से अपनी घोषित हड़ताल का नोटिस भी दिया। नगर आयुक्त ने कर्मचारी संगठन के नेताओं से कहा कि वह हड़ताल न करें। उनकी मांगों पर सहानुभूति पूर्वक विचार किया जाएगा। उन्होंने कहा रिपोर्ट के लिए पुलिस को जो तहरीर दी है पुलिस उस पर काम करेगी। इस मौके पर स्थानीय निकाय सफाई मजदूर संघ के प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष ओमीलाल बाल्मीकि, मंडल अध्यक्ष मुरारीलाल शेषन, नगर निगम कर्मचारी संगठन के अध्यक्ष मोहम्मद सुबहान, लल्लाबाबू द्रविड़, प्रेमबाबू बाल्मीकि, राजू आंबेडकर, धर्मेंद्र मुल्तानी, मोहित चौहान, नीरज परासर, मोहित चौहान, सुनील लश्करी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर नगर निगम बोर्ड के उपनेता सदन ने कहा कि कर्मचारियों के सदन में जबरिया घुस कर नारेबाजी करने और नगर आयुक्त द्वारा सदन छोड़ कर चले जाने की घटना से सभी पार्षद आहत हैं। उन्होंने बताया कि घटना से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह को व नगर विकास मंत्री समेत शासन में बैठे उच्चाधिकारियों को घटना से अवगत करा दिया गया है। वीडियो भी शासन को भेज दी गई है। सभी ने न्यायोचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed