{"_id":"6aa468710dcce830e10fee32","slug":"emphasis-placed-on-better-coordination-between-the-bar-and-the-bench-moradabad-news-c-277-1-smbd1007-115399-2026-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: बार और बेंच के बीच बेहतर समन्वय पर दिया जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: बार और बेंच के बीच बेहतर समन्वय पर दिया जोर
विज्ञापन
कांठ। तहसील बार एसोसिएशन कांठ के सभागार में शुक्रवार को एसडीएम न्यायिक अमित सिंह एवं अधिवक्ताओं के बीच परिचयात्मक बैठक आयोजित की गई। इसमें अधिवक्ताओं ने एसडीएम न्यायिक के समक्ष अपने विचार और विभिन्न विषयों पर सुझाव रखे।
एसडीएम न्यायिक अमित सिंह ने अधिवक्ताओं से संवाद करते हुए कहा कि न्यायिक कार्यों के सुचारु संचालन के लिए बार और बेंच के बीच बेहतर समन्वय एवं आपसी सहयोग आवश्यक है। बैठक में दोनों पक्षों के बीच सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने तथा न्यायिक प्रक्रिया को अधिक प्रभावी बनाने पर जोर दिया गया। अधिवक्ताओं ने भी न्यायिक कार्यों से संबंधित अपने विचार साझा करते हुए सहयोग का भरोसा दिलाया। बैठक के दौरान बार और बेंच के बीच आपसी सामंजस्य बनाए रखने को लेकर सकारात्मक चर्चा हुई।
इस अवसर पर बार के अध्यक्ष चौधरी चरन सिंह ढाका ने कहा कि किसी भी अधिवक्ता का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बैठक में बार महासचिव शहजाद रफी खान, वरिष्ठ उपाध्यक्ष शीशराम सिंह, कोषाध्यक्ष मोहम्मद नौशाद अंसारी आदि कनिष्ठ उपाध्यक्ष जीनत परवीन अधिवक्ता रहे।