फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Emphasis on unity of farmers to protect their interests

Moradabad News: अपने हितों की रक्षा के लिए किसानों की एकजुटता पर बल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jan 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
Emphasis on unity of farmers to protect their interests
बिलारी। ब्लॉक के इब्राहीमपुर मिर्जा गांव में भारतीय किसान यूनियन टिकैत की हुई बैठक में वक्ताओं ने किसानों से अपने हितों की रक्षा के लिए एकजुट होने का आह्वान किया। किसानों की समस्याओं पर चर्चा के साथ इब्राहीमपुर मिर्जा की ग्राम इकाई का गठन भी किया गया।
विज्ञापन

रविवार हुई बैठक में भाकियू टिकैत के बिलारी ब्लॉक अध्यक्ष माजिद हुसैन अंसारी ने कहा कि गांव के किसान अनेक समस्याओं से जूझ रहे हैं, लेकिन शासन और प्रशासन के अधिकारी किसानों की समस्याओं की अनदेखी कर रहे हैं। ब्लॉक अध्यक्ष ने कहा कि किसानों को अपने हितों की रक्षा के लिए एकजूट होने और भाकियू टिकैत से जुड़ने की जरूरत है। भाकियू टिकैत के जिला सचिव अकरम मलिक ने कहा कि देहात के फीडरों की अनेक लाइनों के जर्जर विद्युत तार अभी तक बदले नहीं गए हैं। भूमिगत वाटर पाइप लाइन बिछाने के लिए जल निगम के ठेकेदार द्वारा खोदी गईं सड़कें कई ग्रामों में अभी भी ऊपर से ठीक नहीं कराई गई हैं।
विज्ञापन

बैठक में निर्णय लिया गया कि बिलारी जरगांव रोड के ग्रामों के किसानों की समस्याओं को संकलित करके भाकियू टिकैत के जिलाध्यक्ष चौधरी मनोज कुमार से मिला जाएगा। बाद में जिलाध्यक्ष के साथ संबंधित विभागों के अधिकारियों से मिलकर समस्याओं के समाधान के लिए ज्ञापन दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में इब्राहीमपुर मिर्जा ग्राम इकाई के लिए अनीस अहमद को अध्यक्ष, सफीक अहमद को उपाध्यक्ष और मोहम्मद अहमद को सचिव बनाया गया। इब्राहीमपुर मिर्जा के ग्राम प्रधान शमीम अहमद को तहसील उपाध्यक्ष और सहसपुर निवासी अजीम अहमद को न्याय पंचायत अध्यक्ष बनाया गया। बैठक के अंत में किसान हितों की रक्षा के लिए आपस में संगठित रहने का संकल्प लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed