फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Emphasis on tax collection to increase the income of the corporation, noise created on the campaign to remove encroachment on the banks of Ramganga

निगम की आय बढ़ाने को टैक्स वसूली पर जोर, रामगंगा किनारे अतिक्रमण हटाओ अभियान पर मचा शोर

Sat, 11 Sep 2021 05:58 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद Published by: मुरादाबाद ब्यूरो Updated Sat, 11 Sep 2021 05:58 PM IST
सार

नगर निगम की कार्यकारिणी बैठक में सभी का जोर निगम की आय बढ़ाने पर रहा। महापौर और नगर आयुक्त ने जहां कर वसूली पर जोर दिया वहीं पार्षदों ने असमान करों का मुद्दा उठाया।

विज्ञापन
Emphasis on tax collection to increase the income of the corporation, noise created on the campaign to remove encroachment on the banks of Ramganga
कैम्प कार्यालय में नगर निगम कार्यकारिणी की बैठक में अपने विचार रखते महापौर व मौजूद अन्य पदाधिका? - फोटो : CITY

विस्तार

महापौर विनोद अग्रवाल की अध्यक्षता में पीलीकोठी स्थित मीटिंग हॉल में शुक्रवार को नगर निगम कार्यकारिणी की बैठक हुई। जिसमें पिछली कार्यवाही की पुष्टि की गई। महापौर ने बैठक की शुरूआत करते हुए नगर निगम में टैक्स वसूली की धीमी गति को लेकर चिंता जाहिर की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि चालू वित्तीय वर्ष में वसूली लक्ष्य 91427830 रुपये निर्धारित किया गया है। जबकि इसके सापेक्ष अभी तक मात्र 18.78 फीसदी वसूली हो सकी है।

पार्षद संजय सक्सेना ने कहा कि बड़े-बड़े प्रतिष्ठान कर (टैक्स) देने के लिए तैयार हैं, लेकिन कर की गणना गलत की जाती है। जिसके कारण टैक्स जमा नहीं हो पाता है। एक क्षेत्र के एक जैसी माप के भवनों की अलग-अलग कर की दर क्यो हैं। कई कार्यकारिणी सदस्यों/पार्षदों ने इसके लिए मुख्य कर निर्धारण अधिकारी आरके सोनकर व उनकी टीम को जिम्मेदार ठहराया।
विज्ञापन


अपनी सफाई में मुख्य कर निर्धारण अधिकारी ने बताया कि करोना के चलते शासन की गाइड लाइन के मुताबिक उत्पीड़नात्मक कार्रवाई में ढील भी इसकी एक वजह है। लेकिन पार्षद इस तर्क से सहमत नहीं हुए। महापौर समेत सभी ने टीम को वसूली कार्य में सुधार लाने तथा प्रत्येक वार्डों में कैंप लगाने और प्रतिदिन का लक्ष्य निर्धारण कर वसूली बढ़ाने के निर्देश दिये।
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्षदों ने बैठक में शहर की टूटी व खस्ताहाल सड़क के मामले को भी पुरजोर ढंग से उठाया। इस पर नगर आयुक्त व महापौर ने सभी को आश्वस्त किया कि सितंबर माह में टेंडर की सभी प्रक्रियाएं पूरी हो जाएंगी। इसके बाद एक माह के भीतर शहर की सभी सड़कें गड्ढामुक्त हो जाएंगी। पार्षदों ने जेई शिवमोहन पर सीधे मुंह बात न करने व पार्षदों के प्रति उनका व्यवहार ठीक न रहने की भी बात कही। पार्षद संजय सक्सेना जानना चाहा कि ने सफाई व्यवस्था में लगे वाहनों की मरम्मत गोदाम में होती है या बाहर। आज तक कितने वाहन खरीदे गए। उससे संबंधित निविदा सूचना आदि उपलब्ध कराने को कहा।

पार्षद-निगम टीम विवाद का भी उठा मुद्दा
बैठक में पार्षद संजय सक्सेना ने बीते दिनों बुद्धि विहार कॉलोनी में ग्रीन बेल्ट की भूमि से अवैध कब्जा हटाने के दौरान क्षेत्रीय पार्षद प्रदीप प्रभाकर व निगम टीम के बीच हुए विवाद और उसके बाद निगम टीम की ओर से बिना महापौर की अनुमति पार्षद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने पर भी ऐतराज जताया। उन्होंने इस घटना को सभी पार्षदों की मर्यादा के खिलाफ बताते हुए नगर आयुक्त से जवाब चाहा। जिस पर नगर आयुक्त इस मामले में चल रही जांच के चलते सार्वजनिक रूप से किसी तरह की कोई टिप्पणी करने से इंकार कर दिया। लेकिन इतना जरूर कहा कि यह निगम परिवार का मामला है लिहाजा इसे निपटाने के प्रयास चल रहे हैं।

पार्षद और अधिकारी रहे मौजूद
महापौर विनोद अग्रवाल, उपाध्यक्ष राजेश गुप्ता के अलावा पार्षद नदीम अंसारी, इकबाल अंसारी, रुचि चौधरी, जुनैद सिद्दीकी, नसीम पाशा, प्रेम प्रजापति, हाजी अनवर, अब्दुल करीम फारुकी, संजय सक्सेना जबकि अधिकारियों में नगर आयुक्त संजय चौहान, अपर नगर आयुक्त अनिल कुमार, मुख्य अभियंता दिनेश चंद्र सचान, सहायक नगर आयुक्त गंभीर सिंह, स्मार्ट सिटी के नोडल अफसर टीएन मिश्रा, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी आरके सोनकर समेत कई अधिकारी व कर्मचारी मौैजूद रहे।

 

निगम कार्यकारिणी की बैठक में पिछली कार्यवाही की पुष्टि के अलावा पार्षदों ने पार्किंग ठेका, होर्डिंग्स टेंडर, सड़क निर्माण व टैक्स वसूली का मुद्दा उठाया है। पार्षदों के सभी कथनों को नोट कर लिया गया है। सभी का समय रहते निदान किया जाएगा।
संजय चौैहान, नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed