फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Emphasis on strengthening the organization; resolve to make Mayawati the Chief Minister in 2027.

Moradabad News: संगठन की मजबूती पर जोर, 2027 में मायावती को सीएम बनाने का संकल्प

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
Emphasis on strengthening the organization; resolve to make Mayawati the Chief Minister in 2027.
पाकबड़ा। बहुजन समाज पार्टी के मंडल कार्यालय पाकबड़ा में मंगलवार को मंडल स्तरीय समीक्षा बैठक हुई। बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर संगठन को बूथ और विधानसभा स्तर तक मजबूत करने पर जोर दिया गया। पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने 2027 के विधानसभा चुनाव में बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री मायावती को पांचवीं बार उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि बसपा के पूर्व सांसद, राष्ट्रीय महासचिव एवं पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी बाबू मुनकाद अली ने विधानसभा स्तर पर संगठन की समीक्षा की। उन्होंने पदाधिकारियों को आगामी कार्ययोजना के संबंध में दिशा-निर्देश देते हुए संगठन को और अधिक सक्रिय व मजबूत करने पर जोर दिया। मुख्य सेक्टर प्रभारी एवं पूर्व सांसद नगीना गिरीश चंद्र भी बैठक में मौजूद रहे। इस अवसर पर मुख्य सेक्टर प्रभारी जाफर मलिक, डॉ. रणविजय सिंह, अरुण कुमार टिंकू,बैठक की अध्यक्षता मुरादाबाद जिला अध्यक्ष ऋषिपाल सिंह एडवोकेट तथा संचालन मंडल जोन प्रभारी एडवोकेट शिव शंकर सागर ने किया।
विज्ञापन

बैठक में मंडल जोन प्रभारी प्रमोद कुमार निरंकारी, संसार सिंह, देवेंद्र भारती, ओमकार सिंह, सोमपाल सिंह, रवि शंकर भारती, सरजू भास्कर, कवि राज सिंह, जयपाल सिंह, डॉक्टर जयपाल सिंह, रामसनेही सिंह, यदुवीर सिंह, आर पी त्यागी, जगदीश बाबू, राजेश्वर सिंह, अमर सिंह, सुरेश चंद दिवाकर, और राजेश सागर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed