फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Emphasis laid on providing new species of sugarcane seeds to farmers

Moradabad News: किसानों को नई प्रजाति के गन्ने का बीज उपलब्ध कराने पर दिया जोर

Fri, 17 Jan 2025 01:52 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Fri, 17 Jan 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
Emphasis laid on providing new species of sugarcane seeds to farmers
बिलारी। सहकारी गन्ना विकास समिति कार्यालय में समिति सभापति ने बृहस्पतिवार दोपहर समिति सचिव और स्टाफ के साथ बैठक की। इस दौरान किसानों को नई प्रजाति का गन्ने का अधिकाधिक बीज उपलब्ध कराने और बीज खरीद की धनराशि चीनी मिल से मिलने वाली गन्ना तौल पर्ची में समायोजित कराने को कहा।
विज्ञापन

समिति सभापति चौधरी विजयपाल सिंह ने कहा कि गन्ने की पुरानी प्रजाति 0238 में लाल सड़न रोग लगने की वजह से बिलारी क्षेत्र में किसानों को काफी नुकसान उठाना पड़ा है। आगामी फरवरी माह में बसंतकालीन गन्ना बोआई शुरू होने वाली है लिहाजा पुरानी प्रजाति जड़ से खत्म करने के लिए किसानों को नई प्रजाति के गन्ने का बीज उपलब्ध कराया जाए। समिति सभापति ने कहा कि गन्ने का नया बीज खरीदने वाले किसानों की बीज की जितनी धनराशि होगी उसे संबंधित किसान से नकद लेने की बजाए किसान द्वारा चीनी मिल पर अपना गन्ना बेचने के बदले जो तौल पर्ची मिलती है, उसी तौल पर्ची को जमा कर गन्ना मूल्य में बीज की धनराशि समायोजित करा दी जाए।
विज्ञापन

समिति सचिव आर के पाठक ने बताया कि बिलारी क्षेत्र में गन्ने की तीन नई प्रजातियों 13235, 16202 और 17231 का बीज किसानों को उपलब्ध कराया जाएगा। समिति सचिव के अनुसार गन्ना विकास परिषद बिलारी और लक्ष्मी जी चीनी मिल बिलारी के कर्मचारियों ने संयुक्त रूप से क्षेत्र का सर्वे कर यह पता लगा लिया है कि किस किसान के पास नई प्रजाति का कितना गन्ना बीज है और किन किसानों द्वारा कितने रकबे में नई प्रजाति का गन्ने का बीज बोने की तैयारी है। सचिव ने बताया कि गन्ना समिति और गन्ना परिषद द्वारा गांव गांव बैठकें कर किसानों को बसंतकालीन बोआई के दौरान गन्ने की नई प्रजाति का बीज बोने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। समिति सचिव ने नई प्रजाति का गन्ने का बीज बोने वाले किसानों को गन्ना विभाग की ओर से दी जाने वाली सुविधाओं की भी जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed