Emergency Call Box: मुरादाबाद में लगाए गए इमरजेंसी कॉल बॉक्स, बटन दबाते ही लोगों को मिलेगी तत्काल मदद
इस इमरजेंसी कॉल बॉक्स में एक बटन लगा है जिसे दबाने के बाद एक मैसेज कंट्रोल रूम में पहुंचेगी। इसके आधार पर लोगों की समस्याओं का समाधान किया जाएगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में लोगों की परेशानियों को देखते हुए नगर निगम द्वारा कई जगहों पर इमरजेंसी कॉल बॉक्स लगाए गए हैं। निगम आयुक्त ने बताया कि इस बॉक्स के जरिए लोग अपनी समस्याओं को सीधे कंट्रोल रूम तक पहुंचा सकेंगे। जहां से उनकी समस्याओं का समाधान किया जाएगा।
Moradabad, UP | Emergency call boxes are being installed across the city. In case, anybody is in some problem, they can press the button & can send the message to control room. Every box is electronically identified & there are cameras too: Sanjay Chauhan, Municipal Commissioner pic.twitter.com/gNNdiQZCio
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) September 29, 2022
गुरुवार को मुरादाबाद के नगर आयुक्त संजय चौहान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने बताया कि मुरादाबाद के शहरी क्षेत्रों में इमरजेंसी कॉल बॉक्स लगाने की प्रकिया जारी है। किसी भी विकट परिस्थिति में लोगों को यह बॉक्स सुविधा पहुंचाएगी। इस इमरजेंसी कॉल बॉक्स में एक बटन लगा है जिसे दबाने के बाद एक मैसेज कंट्रोल रूम में पहुंचेगी। इसके आधार पर लोगों की समस्याओं का समाधान किया जाएगा। नगर आयुक्त ने यह भी बताया कि यह बॉक्स पूरी तरह से इलेक्ट्रोनिक हैं और इनमे कैमरे भी लगे हैं।