{"_id":"66d12394fdfe8b8fa1058557","slug":"emerald-in-volleyball-and-topaz-house-winners-in-kabaddi-moradabad-news-c-15-1-mbd1044-468279-2024-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: वॉलीबॉल में एमरल्ड और कबड्डी में टोपाज हाउस विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: वॉलीबॉल में एमरल्ड और कबड्डी में टोपाज हाउस विजेता
विज्ञापन
मुरादाबाद। राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर केसीएम स्कूल में कबड्डी, वॉलीबॉल, शतरंज आदि खेलों की अंतर्सदनीय प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इनमें विभिन्न कक्षाओं के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। प्रधानाचार्य सुरिंदर सिंह ने विद्यार्थियों को खेलों के जरिये अपने शरीर व मस्तिष्क को फिट रखने का मंत्र दिया।
वॉलीबॉल प्रतियोगिता में एमरल्ड हाउस प्रथम, टोपाज हाउस द्वितीय और रूबी हाउस तृतीय स्थान पर रहा। कबड्डी प्रतियोगिता में टोपाज हाउस प्रथम, रूबी हाउस द्वितीय और सफायर हाउस तृतीय स्थान पर रहा। शतरंज प्रतियोगिता तीन वर्गों में आयोजित हुई। पहले वर्ग में कक्षा छह से आठ तक की छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इसमें एमरल्ड हाउस की आद्या प्रथम, सफायर हाउस की हादिया द्वितीय व टोपाज हाउस की आफिया नूर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
दूसरे वर्ग में कक्षा नौ व 10 की छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इसमें सफायर हाउस की दक्षिता बिष्ट प्रथम, टोपाज हाउस की अन्नपूर्णा गुप्ता द्वितीय और रूबी हाउस की मानसी तृतीय स्थान पर रहीं। तीसरे वर्ग में कक्षा 11 व 12 की छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इसमें रूबी हाउस की राधिका चौधरी व सफायर हाउस की रिया गुप्ता प्रथम, टोपाज हाउस की सामिया नूर द्वितीय स्थान पर रहीं। प्रतियोगिता में नीतू यादव, गिरीश चंद्र का विशेष योगदान रहा। विजेता प्रतिभागियों को प्रधानाचार्य ने पुरस्कृत किया।