फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   embiante fair 2020 closed exporters found positive resnonse

एम्बियन्ते 2020 : पुराने कुछ छूटे तो कई नए बायर्स दिए एम्बियन्ते ने

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 11 Feb 2020 02:09 AM IST
विज्ञापन
embiante fair 2020 closed exporters found positive resnonse
फेयर में मुरादाबाद के स्टॉल पर पहुंची विदेशी बायर।
मुरादाबाद। चीन में फैले कोरोना वायरस का खौफ भी जर्मनी के फ्रैंकफर्ट में सात फरवरी से शुरू हुए एम्बियन्ते इंटरनेशनल फेयर में मुरादाबाद के पीतल को चमक बिखेरने से रोक नहीं सका। बायर्स की कम संख्या के बाद भी मुरादाबाद के स्टॉल्स एम्बियन्ते में आकर्षण का केंद्र बने हैं। फेयर के चौथे दिन भी लंच टाइम तक मुरादाबाद का पीतल एम्बियन्ते में गोरों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र बना था। ज्यादातर निर्यातकों का कहना है कि कोरोना की वजह से अधिकांश फ्लाइट कैंसिल होने के कारण उनके कई पुराने बायर्स इस बार नहीं आए। लेकिन मलाल इसलिए नहीं है क्योंकि एम्बियन्ते ने इस बार उन्हें कई नए बायर्स दिए भी हैं।
विज्ञापन

सोमवार को फेयर को चौथा दिन था। अमूमन किसी भी अंतर्राष्ट्रीय फेयर में दूसरा, तीसरा और चौथा दिन ही महत्वपूर्ण माना जाता है। चौथे दिन दोपहर से या फिर पांचवें दिन बायर्स अपने देश को लौटने लगते हैं। ऐसे में बाकी बचे पांचवें दिन से निर्यातकों को बहुत अधिक उम्मीदें नहीं हैं। लेकिन चौथे दिन तक की कारोबारी पूछताछ से निर्यातक संतुष्ट हैं। निर्यातक सतपाल का कहना है कि इस बार फेयर में बायर्स कम थे लेकिन जो थे वह गंभीर खरीदार थे। उन्होंने बताया कि चौथे दिन भी उनके स्टॉल पर ठीकठाक बायर्स मौजूद थे। जिन्होंने न सिर्फ इंक्वायरी की है बल्कि आर्डर भी नोट कराए हैं। बाकी कुछ निर्यातकों ने भी कहा कि इस बार एम्बियन्ते में उनके कई पुराने बायर्स नहीं आए लेकिन नए बायर्स मिल जाने से मलाल नहीं है। निर्यातकों का कहना है कि कुछ बायर्स को मजबूरी में अपना टूर कैंसिल करना पड़ा क्योंकि कोरोना की वजह से कई इंटरनेशनल फ्लाइटस ऐन वक्त पर निरस्त हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed