फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Elevators of posh colonies, terror of dogs on the streets

Moradabad Dog Attack: अपार्टमेंट की लिफ्ट में पालतू कुत्ते ने महिला पर किया हमला, वीडियो वायरल

Wed, 14 Sep 2022 01:36 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: मुरादाबाद ब्यूरो Updated Wed, 14 Sep 2022 01:36 AM IST
सार

कुत्तों का आतंक शहर की आम गलियों से लेकर पॉश कॉलोनियों तक देखा जा रहा है। लोगों का कहना है कि पालतू कुत्तों के व्यवहार में भी अचानक परिवर्तन हुआ है।

विज्ञापन
Elevators of posh colonies, terror of dogs on the streets
Moradabad Dog Attack - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुरादाबाद के महानगर की पॉश कॉलोनी आकाश रेजीडेंसी की लिफ्ट में एक व्यक्ति के पालतू कुत्ते ने महिला पर हमला कर दिया। मालिक के कुत्ते के गले में बंधी बेल्ट खींच लेने से वह बाल-बाल बच गई। कॉलोनी में पिछले चार दिनों में सात लोगों पर पालतू कुत्ते हमला कर चुके हैं। गनीमत रही कि मालिक के साथ होने के कारण दूसरे लोगों को क्षति नहीं पहुंची।
विज्ञापन


कुत्तों का आतंक शहर की आम गलियों से लेकर पॉश कॉलोनियों तक देखा जा रहा है। लोगों का कहना है कि पालतू कुत्तों के व्यवहार में भी अचानक परिवर्तन हुआ है। रेजीडेंस वेलफेयर एसोसिएशन ने कॉलोनी में कुत्ता पालने वाले परिवारों से सावधानी बरतने और वैक्सीन लगवाने की अपील की है। एसोसिएशन के अध्यक्ष शोभित गुप्ता ने बताया कि कॉलोनी में 380 परिवार रहते हैं। इनमें से 39 घरों में कुत्ते पाले जाते हैं।
विज्ञापन


शहर की बात करें तो पिछले एक सप्ताह में जिला अस्पताल में कुत्तों के काटने के लगभग 350 केस आए हैं। जबकि रोजाना कुत्तों को वैक्सीन लगवाने के लिए तीन से चार लोग ही पहुंच रहे हैं। नगर निगम आवारा कुत्तों के बढ़ते आतंक पर अंकुश लगाने के लिए पहल नहीं कर रहा है। नगर निगम के आंकड़ों के मुताबिक शहर में लगभग 50 हजार स्ट्रीट डॉग हैं। जबकि पालतू कुत्तों का कोई आंकड़ा नहीं है। निगम के दावा है कि स्ट्रीट डॉग्स का बधियाकरण किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आकाश रेजीडेंसी के सभी निवासियों में एक डर का भय बना हुआ है। कुत्तों के मालिक अपने कुत्तों को घुमाने के लिए मास्क (जाली) के घुमाते हैं। अकसर पालतू कुत्ते अजनबियों पर झपट पड़ते हैं। कुत्ता पालने वाले लोगों को जागरूक होना चाहिए और सावधानी बरतनी चाहिए। - शोभित गुप्ता, अध्यक्ष रेजीडेंस वेलफेयर एसोसिएशन

कल शाम 7 बजे मुझे 11वें फ्लोर से ग्राउंड फ्लोर पर जाना था। मैं लिफ्ट में अकेली थी, एक व्यक्ति ने डॉग को पहले अंदर आने दिया। उस डॉग ने तुरंत जोर से भौंकते हुए अपने मुंह और पंजों से मुझे काटने की कोशिश की। डॉग के मालिक ने उसे पीछे खींच लिया, अन्यथा दुर्घटना हो सकती थी।- शिल्पी गुप्ता, निवासी आकाश रेजीडेंसी

आकाश रेजीडेंसी में लगभग 380 परिवार रहते हैं। कुत्ते आए दिन निवासियों पर झपटते हैं, किसी भी दिन कोई बड़ा हादसा हो सकता है। हम लोग मॉर्निंग वॉक करने जाते हैं लोग अपने कुत्तों को बिना मास्क (जाली) के घुमा रहे होते हैं।- विकास मेहरोत्रा, निवासी आकाश रेजीडेंसी


कॉलोनियों में कुत्ते पालने के ये हैं नियम
किसी भी आवासीय सोसायटी में कुत्ता पालने के लिए नगर निगम में जाकर उसका रजिस्ट्रेशन कराना जरूरी है। यह नियम सभी पालतू जानवरों पर लागू है। हाउसिंग सोसाइटी एक लापरवाह पालतू जानवर के मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कर सकती है। मालिक को ध्यान रखना चाहिए कि पालतू कुत्ता सार्वजनिक स्थान पर गंदगी न फैलाए। इसके लिए फीकल कलेक्टर साथ लेकर चलना जरूरी है। सार्वजनिक स्थान पर घुमाते वक्त कुत्ते के मुंह पर मजल (विशेष प्रकार का मास्क) पहनाना जरूरी है, ताकि वह किसी को काट न सके। कुत्ते को पट्टा पहनाकर ही घुमाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed