{"_id":"69850820da52acf36203c261","slug":"electricity-was-out-for-four-hours-in-kanshiram-nagar-sdo-did-not-pick-up-the-phone-moradabad-news-c-15-1-mbd1044-828765-2026-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: कांशीरामनगर में चार घंटे गुल रही बिजली, एसडीओ ने नहीं उठाया फोन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: कांशीरामनगर में चार घंटे गुल रही बिजली, एसडीओ ने नहीं उठाया फोन
विज्ञापन
मुरादाबाद। शहर के कांशीराम नगर इलाके में बृहस्पतिवार दोपहर को बिजली गुल होने से लोगों को कई घंटे तक परेशानी झेलनी पड़ी। दोपहर करीब एक बजे बाधित हुई बिजली सप्लाई शाम लगभग साढ़े पांच बजे बहाल हो सकी। इस दौरान घरों, दुकानों और छोटे कारोबारियों का कामकाज प्रभावित रहा। स्थानीय लोगों के अनुसार अचानक बिजली जाने से पानी की सप्लाई, इनवर्टर चार्जिंग और ऑनलाइन कामकाज नहीं हो पाया।
इसी दौरान दीनबंधुपुरम बिजलीघर से जुड़े इलाकों की सप्लाई भी दो घंटे से अधिक समय तक बंद रही। इससे क्षेत्र 30 हजार की आबादी प्रभावित हुई। कांशीरामनगर निवासी अजयपाल शर्मा, सचिन तोमर ने बताया कि बिजली कटौती के दौरान उपभोक्ताओं ने शिकायत दर्ज कराने के लिए संबंधित एसडीओ प्रद्युम्न कुमार को कई बार फोन किया, लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुई। इससे लोगों में नाराजगी बढ़ गई। लोगों का कहना है कि बिजली विभाग की ओर से समय रहते सूचना भी नहीं दी गई थी। सहायक अभियंता रवि कुमार ने बताया कि दीनबंधुपुरम बिजलीघर में फॉल्ट मेंटिनेंस कार्य के कारण सप्लाई बंद रखी गई थी, जबकि कांशीरामनगर के कुछ हिस्सों में तकनीकी खराबी के कारण बिजली बाधित रही। मेंटिनेंस कार्य पूरा होने के बाद सप्लाई सामान्य कर दी गई।