{"_id":"6ad3e54ae55290efeb01b5aa","slug":"electricity-technician-killed-after-being-hit-by-a-tractor-kanth-news-c-277-1-smbd1007-115981-2026-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: ट्रैक्टर की टक्कर से बिजली तकनीशियन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: ट्रैक्टर की टक्कर से बिजली तकनीशियन की मौत
Sun, 18 Oct 2026 02:44 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Sun, 18 Oct 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
मृतक अवनीश कुमार की फाइल फोटो। संवाद
- फोटो : Archive
कांठ (मुरादाबाद)। तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से सहारनपुर निवासी बाइक सवार बिजली निगम के तकनीशियन अवनीश कुमार की मौत हो गई। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराया है। तकनीशियन की मौत से उसके परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
जनपद सहारनपुर के थाना नागल अंतर्गत गांव जौला डिडौली निवासी अवनीश कुमार (27) कांठ के बिजली उपकेंद्र पर वर्ष 2021 से तकनीशियन के पद पर कार्यरत थे। शुक्रवार की देर शाम वह अपनी ड्यूटी करके बाइक से क्षेत्र के कस्बा उमरी कलां की ओर जा रहे थे। जब यह कांठ-अमरोहा मार्ग पर उमरी कलां स्थित मदरसे के सामने पहुंचे तो तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने इसकी बाइक को टक्कर मार दी। जिससे बिजली तकनीशियन अवनीश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। उसे इलाज के लिए 108 एम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कांठ लाया गया। सूचना मिलते ही अन्य बिजली कर्मचारी भी अस्पताल पहुंच गए। जहां से प्राथमिक इलाज के बाद चिकित्सकों ने हालत गंभीर देते हुए अवनीश को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। उन्हें मुरादाबाद ले जाया जा रहा था कि उसने रास्ते में दम तोड़ दिया। सूचना पर उसके परिजन भी कांठ आ गए। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। हादसे में मरे अवनीश के भाई दुष्यंत कुमार की तहरीर पर कांठ पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ कार्रवाई की है। थाना प्रभारी निरीक्षक सुदेश पाल सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर चालक के खिलाफ संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है। बिजली कांठ के अवर अभियंता नरेंद्र कुमार ने बताया कि तकनीशियन अवनीश कुमार अभी अविवाहित थे। उनकी मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
नगर क्षेत्र को आपूर्ति करने वाले बिजली उपकेंद्र पर कार्यरत तकनीशियन अवनीश कुमार की दुर्घटना में मौत से साथ बिजली कर्मियों और अधिकारियों में शोक की लहर है। एसडीओ सचिन रस्तोगी, अवर अभियंता नरेंद्र कुमार सहित अन्य साथी कर्मचारियों ने शोक व्यक्त किया है और दुखी परिजनों को भी ढाढ़स बंधाया है। संवाद