{"_id":"5acbca434f1c1be46b8b49c7","slug":"electricity-supply-cut-becauseof-rain","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश से गुल हो गई शहर की बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश से गुल हो गई शहर की बिजली
मुरादाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 10 Apr 2018 02:15 AM IST
विज्ञापन
बिजली गुल रही
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमवार सुबह बारिश से शहर की बिजली सप्लाई ठप हो गई। कहीं तारों पर पेड़ों की डालियां टूटकर गिर गई तो कहीं लाइन में फाल्ट हो गया। जबकि पानी आने की वजह से अंडर ग्राउंड लाइन में भी फाल्ट हो गया। दौलतबाग और दीवान का बाजार में कई घंटे बिजली सप्लाई ठप हो गई।
सोमवार सुबह तेज हवा के साथ बारिश हुई थी। दौलतबाग में बिजली लाइन में फाल्ट हो गया था। जिसकी वजह से दौलत बाग, दीवान का बाजार, नवाबपुरा, तहसील स्कूल और बंगला गांव में दसवां घाट की बिजली सप्लाई ठप हो गई थी। सूचना मिलने पर बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंची और फाल्ट ठीक करने के बाद बिजली सप्लाई शुरू कर दी गई। रामगंगा विहार, अवंतिका कालोनी और नवीन नगर में भी सुबह दो घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रही।
दिल्ली रोड पर बारिश की वजह से एक घंटे बिजली सप्लाई में दिक्कत आई। बारिश बंद होने के बाद सप्लाई शुरू कर दी गई। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्र में कई जगह लाइन पर पेड़ गिर जाने की वजह से कई कई घंटे बिजली सप्लाई ठप रही। एक्सईएन विकास सिंघल ने बताया कि बारिश की वजह से सप्लाई में दिक्कत आई थी। बारिश बंद होने के बाद टीमों ने मौके पर जाकर लाइन ठीक कर सप्लाई शुरू कर दी थी।