फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Electricity failed for six hours in Pitalbasti

Moradabad News: पीतलबस्ती में छह घंटे गुल रही बिजली, जेई का नहीं उठा फोन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 27 May 2023 01:23 AM IST
विज्ञापन
Electricity failed for six hours in Pitalbasti
मुरादाबाद। पीतलबस्ती बिजलीघर से जुड़े सरस्वती विहार, गोविंद नगर, कटघर बीच होलिका मैदान में छह घंटे से ज्यादा बिजली गुल रही। देर रात तक ट्रिपिंग होती रही। इस के कारण करीब 10 हजार की आबादी परेशान रही। लोगों को पीने के पानी की किल्लत का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


लोगों के घरों के इनवर्टर भी ठप हो गए। आरोप है कि बिजलीघर के स्टाफ व जेई ने लोगों का फोन नहीं उठाया। एमडी के आदेश पर एक दिन पहले कंट्रोल रूम में भी रात में किसी ने फोन नहीं उठाया। इसके कारण लोगों में आक्रोश रहा। इन इलाकों के स्थानीय निवासियों का कहना था कि पीतलबस्ती व रामगंगा फीडर की सप्लाई शाम से बंद थी। रात 12 बजे तक बिजली नहीं आई। जबकि दिन में बीच बीच में आधे घंटे के लिए लाइट आ रही थी। जेई के फोन न उठाने पर लोगों ने शनिवार सुबह एसई दफ्तर पहुंचकर शिकायत करने की बात कही। मुन्ना लाल, सोनू, गणेश दिवाकर, वीरपाल, सोमवीर सिंह आदि लोगों का कहना था कि यदि कोई फाल्ट हुआ है या मेंटिनेंस कार्य चल रहा है तो इसकी सूचना उपभोक्ताओं तक पहुंचानी चाहिए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article