फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Electricity failed for 14 hours

Moradabad News: 14 घंटे गुल रही बिजली, पानी को तरसे 75 हजार लोग

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 08 May 2024 05:07 AM IST
विज्ञापन
Electricity failed for 14 hours
मुरादाबाद। 33 केवी की अंडरग्राउंड लाइन कटने, ओवर हेड तार में आग लगने, इंसुलेटर फुंकने के कारण शहर के कांशीरामनगर व दीनबंधुपुरम बिजलीघर ठप हो गए। इसके कारण 37 डिग्री तापमान, चिलचिलाती गर्मी में बिना बिजली व पानी के 75 हजार लोग 14 घंटे तक परेशान रहे।
विज्ञापन

कांशीरामनगर, दीनबंधुपुरम, विवेक विहार, खुशहालपुर आदि इलाकों में रहने वाले लोग मंगलवार को मोबाइल चार्ज करने व रोजमर्रा के काम के लिए पानी को तरस गए। पीने का पानी भी बाजार से खरीदना पड़ा। सोमवार देर रात 12 बजे गुल हुई बिजली मंगलवार दोपहर 2:30 बजे बहाल हुई। इस बीच लोगों के घरों के इनवर्टर ठप हो बिजली न होने से पानी की मोटर तक नहीं चलीं। गर्मी में घरों के बच्चे, महिलाएं व बुजुर्ग जूझते नजर आए। लोगों ने सुबह 8 बजे से जेई, एसडीओ को फोन करना शुरू कर दिया लेकिन उन्होंने अपना नंबर स्विच ऑफ कर लिया। परेशान लोग बिजलीघर पहुंचे तो छुट्टी के कारण कोई कर्मचारी नहीं मिला। 1912 पर कॉल किया तो पता चला कि फाल्ट के कारण बिजली गुल है। दोपहर 12 बजे के बाद कांशीरामनगर की सप्लाई चालू हुई तो लोगों ने राहत की सांस ली। इसके बाद दोपहर 2:30 बजे दीनबुंधुपुरम बिजली केंद्र से सप्लाई सुचारू हो सकी। इसके बाद भी शाम तक ट्रिपिंग होती रही।
विज्ञापन


दो दिन से दूसरे बिजलीघर से चल रही थी सप्लाई, इंसुलेटर फुंकने से बिगड़ा खेल
दो दिन पहले कांशीरामनगर में बड़ा ट्रक विद्युत निगम का सामान लेकर आया था। इस ट्रक के कारण 33 केवी की अंडरग्राउंड लाइन कट गई। विद्युत निगम ने दीनबंधुपुरम बिजली घर से दोनों इलाकों की सप्लाई शुरू कर दी। सात मई को अंडरग्राउंड लाइन ठीक करने का प्लान था, लेकिन सोमवार रात गौतम बुद्ध पार्क के पास लगी आग से सारा खेल बिगाड़ दिया। आग से ओवरहेड तार बुरी तरह जल गए और तीन स्थानों पर इंसुलेटर, केबल बक्से तहत नहस हो गए। इस कारण दोनों बिजलीघरों से जुड़े इलाकों में बिजली गुल हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


- मैं खुशहालपुर में रहता हूं, हमारे घर रात 12 बजे से बिजली नहीं आई। सुबह ताजा पानी भरने के लिए मोटर नहीं चला सके। पीने का पानी भी खत्म हो गया था। बाहर से पानी की बोतलें मंगानी पड़ीं। - योगेश शर्मा, खुशहालपुर

घर में इनवर्टर डाउन हो गया था, मोबाइल भी चार्ज नहीं हो पाए। अच्छा हुई बच्चों के स्कूल की छुट्टी थी वरना बहुत परेशानी हो जाती। दोपहर भर हम हाथ से पंखा करते रहे, 2:30 बजे के बाद लाइट आई। - अबरार अहमद, खुशहालपुर

छुट्टी के दिन बाहर घूमने का प्लान था लेकिन बिजली नहीं थी तो पानी की किल्लत हो गई। घर के काम के लिए हैंडपंप से पानी का इंतजाम किया। नहाने के लिए भी बाहर से बाल्टियां भरकर लानी पड़ीं। गर्मी में बुरा हाल हो गया। - विकास चौधरी


- अंडरग्राउंड लाइन पहले ही खराब थी। सोमवार रात आग लगने से ज्यादा परेशानी हो गई। हमारी टीम सुबह सात बजे से काम में जुट गई थी। लोगों के बार बार फोन आ रहे थे। बिजली के काम में ध्यान न बंटे इसलिए थोड़ी देर फोन नहीं उठा होगा। दोपहर 2:30 बजे क्षेत्र में सप्लाई सुचारू हो गई। - सुधाकर कुमार, एक्सईएन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article