फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Electricity connection will be cut even on arrears of Rs 500

Moradabad News: 500 रुपये के बकाये पर भी कटेगा बिजली कनेक्शन

Sat, 06 May 2023 02:04 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Sat, 06 May 2023 02:04 AM IST
विज्ञापन
Electricity connection will be cut even on arrears of Rs 500
मुरादाबाद। विद्युत निगम राजस्व वसूली बढ़ाने के लिए कनेक्शन काटने का अभियान तेज करेगा। अब 500 रुपये या एक महीने के बकाये पर भी विद्युत कनेक्शन काट दिया जाएगा। शहर में लगभग 18 हजार बकायेदार हैं। सभी को मैसेज भेजकर बिल जमा करने की अपील की जा रही है।
विज्ञापन


अब तक 5000 रुपये या तीन महीने के बकाये पर कनेक्शन काटा जाता था। अब हर महीने तय तारीख पर बिल जमा न करने पर कनेक्शन काट दिया जाएगा। लोगों के घर जो बिल भेजा जाता है, उस पर तय तारीख (ड्यू डेट) लिखी होती है। इसके अलावा हर बिजलीघर से विद्युत कर्मी लोगों को फोन कर बिल जमा करने के लिए तकाजा कर रहे हैं। हर दिन 100 से ज्यादा बकायेदारों के कनेक्शन काटे जा रहे हैं।
विज्ञापन


विद्युत वितरण के लिहाज से शहर को तीन भागों में बांटा गया है। प्रथम खंड में लाइनपार, ट्रांसपोर्ट नगर, दिल्ली रोड, कांशीरामनगर, टैक्सी स्टैंड, कंपनी बाग, पीली कोठी, बुधबाजार, आदि क्षेत्र आते हैं। दूसरे खंड में दौलतबाग, रामगंगा विहार, आशियाना, कांठ रोड, पीटीसी, दीवान का बाजार, टाउन हॉल, मंडी चौक, गुरहट्टी आदि क्षेत्र आते हैं। जबकि तृतीय खंड में कटघर, जीआईसी, ईदगाह, नवाबपुरा, गलशहीद, पीतलबस्ती, रामपुर रोड, सीतापुरी, शिवपुरी आदि क्षेत्र आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधीक्षण अभियंता संजय गुप्ता के मुताबिक शहर में लगभग 1.92 लाख उपभोक्ता हैं। हर माह शहर में लगभग 75 प्रतिशत बिलिंग होती है। ऐसे में 25 प्रतिशत लोग बिल जमा नहीं कर पाते। ऐसे लोगों को अब कार्रवाई से बचने के लिए समय पर बिल जमा करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed