{"_id":"67b4f51bb283d32ea00af9aa","slug":"electrical-scada-project-worth-rs-45-crore-stuck-in-limbo-due-to-poor-planning-moradabad-news-c-15-1-mbd1044-585963-2025-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: खराब प्लानिंग से अधर में फंसा 45 करोड़ रुपये का विद्युत स्काडा प्रोजेक्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: खराब प्लानिंग से अधर में फंसा 45 करोड़ रुपये का विद्युत स्काडा प्रोजेक्ट
Wed, 19 Feb 2025 02:31 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Wed, 19 Feb 2025 02:31 AM IST
विज्ञापन
मुरादाबाद। शहर के 10 बिजलीघरों को आपस में जोड़कर 24 घंटे बिजली आपूर्ति देने के लिए बनाया गया स्काडा प्रोजेक्ट कंपनी की लापरवाही से फंस गया है। इस योजना के तहत स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत शहर के 10 बिजलीघरों को आपस में जोड़कर 24 घंटे बिजली आपूर्ति देने का था दावा। इस काम के लिए विद्युत निगम को 45 करोड़ रुपये मिले। निजी कंपनी ने सर्वे में सब ठीक बताया, लेकिन अब बाधाओं के कारण स्काडा नहीं लग पा रहा है।
कुल 90 करोड़ रुपये के स्मार्ट विद्युत प्रोजेक्ट में 45 करोड़ रुपये से तारों को अंडरग्राउंड करने, नए ट्रांसफार्मर व केबिल लगाने के काम हुए हैं। बाकी 45 करोड़ से स्काडा प्रोजेक्ट लगाया जाना है। स्काडा का पूरा नाम सुपरवाइजरी कंट्रोल एंड डाटा एक्यूजीशन है। इसके तहत शहर के 10 बिजलीघरों को ऑप्टीकल फाइबर केबिल के जरिये आपस में जोड़ा जाना है।
विद्युत निगम का दावा है कि बिजलीघर आपस में जोड़े जाने के बाद इसकी मॉनिटरिंग के लिए अधीक्षण अभियंता के कार्यालय में कंट्रोल रूम बनाया जाएगा। यदि किसी एक बिजलीघर के क्षेत्र में फाल्ट से बिजली आपूर्ति बाधित होगी तो कंट्रोल को पता चल जाएगा। साथ ही स्काडा के जरिये दूसरे बिजलीघर से स्वत: ही सप्लाई शुरू हो जाएगी। इस तरीके से शहर में 24 घंटे बिजली आपूर्ति हो सकेगी। इस काम का जिम्मा निजी कंपनी रिलाइंस इलेक्ट्रिक को दिया गया है। कंपनी की लापरवाही के कारण काम अधर में फंसा है। पहले चरण का काम शुरू करने में भी कंपनी ने एक साल की देरी की थी। अब दूसरे चरण का काम लटका दिया है।