{"_id":"5f2fa5fe8ebc3e3ce56025da","slug":"electric-problem-in-sambhal-village-moradabad-news-mbd3585513179","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्मी में बिजली को तरस रहे ग्रामीण, किया प्रदर्शन्","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्मी में बिजली को तरस रहे ग्रामीण, किया प्रदर्शन्
विज्ञापन
संभल। असमोली विकास खंड के गांव शाहपुर सोत में लगातार ट्रिपिंग और लॉ वोल्टेज की समस्या बनी हुई है। ग्रामीण भीषण गर्मी से परेशान हैं। इसके समाधान के लिए बिजली विभाग को अवगत कराया लेकिन सुनवाई नहीं हुई। ग्रामीणों में रोष है। विरोध प्रदर्शन कर रोष जाहिर किया। साथ ही समाधान की मांग उठाई है। शनिवार को गांव शाहपुर सोत के ग्रामीणों ने बिजली विभाग के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।
ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में काफी समय से ट्रिपिंग और लॉ वोल्टेज की समस्या बनी हुई है। भीषण गर्मी के चलते यह समस्या काफी परेशान कर रही है। इस समस्या के समाधान के लिए कई बार बिजली विभाग को अवगत कराया लेकिन सुनवाई नहीं हुई। आरोप है कि निजी कर्मचारी आते हैं और मामूली समस्या सुधार करने के लिए भी पांच सौ रुपये ले जाते हैं। यदि ग्रामीण रुपये नहीं देते तो समस्या बनी रहती है।
इसकी शिकायत बिजली विभाग के अधिकारियों से की जाती है तो वह टालमटोल कर देते हैं। ग्रामीणों ने बताया कि 63 केवी का ट्रासफार्मर भी फुंक गया है। जिसको बदलना तो दूर की बात उठाकर ले भी नहीं गए। ग्रामीणों ने कई बार शिकायत की।
विज्ञापन
इसी क्रम में ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन कर आक्रोश जाहिर किया। इस दौरान चौधरी महेंद्र सिंह, पप्पू कश्यप, पुनीत शर्मा, अंकित शर्मा, हरज्ञान सिंह पाल, स्वराज पाल सिंह, बिजेंद्र सिंह प्रजापति, उरमान, नन्ने कश्यप, परिक्षत कश्यप, आशू गुप्ता, अशोक गुप्ता आदि मौजूद रहे।