{"_id":"6afe0c5cb29827316100f4b0","slug":"electric-motor-stolen-from-rana-sugar-mill-employee-arrested-bilari-news-c-279-1-smbd1009-118051-2026-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: राणा चीनी मिल से विद्युत मोटर चोरी, कर्मी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: राणा चीनी मिल से विद्युत मोटर चोरी, कर्मी गिरफ्तार
Thu, 19 Nov 2026 02:06 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Thu, 19 Nov 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
सिरसवां दोराहा। भोजपुर थाना क्षेत्र की राणा चीनी मिल में बृहस्पतिवार को विद्युत मोटर चोरी का मामला सामने आया है। मिल के एक कर्मचारी को चोरी की मोटर के साथ पकड़ा गया है।
सुरक्षा प्रबंधक सुरेंद्र सिंह ने पुलिस को जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मिल की विद्युत शाखा में कार्यरत अनिकेत, निवासी ग्राम दौलतपुर तिगरी, थाना डिलारी, बृहस्पतिवार को बिना बताए एक विद्युत मोटर ले जा रहा था। सुरक्षा कर्मी मीनू, निवासी सिरसवां हरचंद, थाना भगतपुर, और मुन्ना सिंह, निवासी बिलारी, ने उसे मौके पर ही पकड़ लिया। सुरक्षा कर्मियों ने आरोपी अनिकेत को चोरी की मोटर सहित पुलिस को सौंप दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार ने बताया कि युवक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर न्यायालय भेज दिया गया है।