{"_id":"574be7d84f1c1b7d28109588","slug":"electric-crisis-in-moradabad-after-rain","type":"story","status":"publish","title_hn":"18 घंटे बाद आई आंधी-बारिश में ठप बिजली आपूर्ति ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
18 घंटे बाद आई आंधी-बारिश में ठप बिजली आपूर्ति
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
Updated Mon, 30 May 2016 12:43 PM IST
विज्ञापन
बिजली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आंधी-बारिश का कहर बिजली आपूर्ति पर लगातार जारी है। एक सप्ताह में तीन बार आंधी आने से बिजली लाइनें टूटकर जर्जर हो चुकी हैं। शनिवार को आंधी-बारिश से ठप आपूर्ति 18 घंटे बाद तक बहाल हो सकी। दिल्ली रोड स्थित कालोनियों के अलावा ट्रांसपोर्टनगर और संभल चौराहा, दौलतबाग, पीटीसी क्षेत्र में भी लाइनें टूटने से दिक्कतें रहीं। महानगर में बिजली आपूर्ति 22 घंटे देने के आदेश बेमानी साबित हो रहे हैं। बिजली कटौती तो दिक्कतें कर रही है, आंधी और बारिश भी आपूर्ति में बाधा उत्पन्न कर रही है।
इसके साथ ही लोकल फाल्ट इतने हैं कि एक स्थान पर बिजली को ठीक किया जाता है, तो दूसरी ओर फाल्ट हो जाते हैं। शनिवार को आंधी बारिश ने आधे शहर में आपूर्ति चौपट कर दी थी। दौलतबाग क्षेत्र में तारों पर पेड़ की टहनी गिरने से ब्रेक हुई लाइन को कई घंटे बाद दुरुस्त किया जा सका। इसके बाद पीटीसी से जिगर कालोनी की ओर जा रही 33 केवीए की लाइन पर पेड़ की टहनियां गिरने से तार टूट गए। इस कारण जिगर कालोनी बिजली घर से जुड़ा इलाका और पीटीसी इलाके में बिजली आपूर्ति ठप हो गई। कांठ रोड पर भी दिक्कत रही। उधर संभल चौराहा के पास भी फाल्ट से आपूर्ति प्रभावित रही। दिल्ली रोड और ट्रांसपोर्ट नगर इलाके में पेड़ गिरने से बिजली आपूर्ति ठप रही। इंडस्ट्रीयल फीडर की आपूर्ति भी करीब 18 घंटे बाद बहाल की जा सकी। गलशहीद और मुगलपुरा में रविवार को दिन में आपूर्ति ठप रहने से उपभोक्ता परेशान रहे।
पुलिस लाइन का ट्रांसफार्मर फुंका, आपूर्ति ठप
आंधी-बारिश से ठप आपूर्ति पूरी तरह से बहाल भी नहीं हो सकी थी कि रविवार को सुबह पुलिस लाइन में लगा 630 केवीए का ट्रांसफार्मर फुंकने से आपूर्ति ठप हो गई। सुबह से फुंके ट्रांसफार्मर को बदलने के लिए विभागीय कर्मचारी जुटे रहे। शाम छह बजे तक ट्रांसफार्मर से आपूर्ति शुरू नहीं हो सकी। थी। अधिशासी अभियंता सीपी सिंह ने बताया कि ट्रांसफार्मर की आपूर्ति ट्रांसफार्मर बदलते ही शुरू हो गई।
विज्ञापन
ट्रिपिंग से कई इलाके रहे प्रभावित
महानगर के कई इलाकों में ट्रिपिंग के कारण लोग परेशान हैं। आपूर्ति ठीक तरह से नहीं मिल पाने के कारण ताड़ीखाना, गुरहट्टी, टाउनहाल, मानसरोवर, बुद्धि विहार, काशीरामनगर इलाके में ट्रिपिंग से लोग परेशान रहे। कुछ इलाकों में लो वोल्टेज की समस्या भी बरकरार है।