{"_id":"661cc43c0644f87d430f4233","slug":"elections-2024-modi-public-meeting-in-amroha-district-on-19th-mayawati-and-jayant-in-moradabad-today-2024-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Elections 2024: अमरोहा जिले में मोदी में 19 को जनसभा, मायावती और जयंत आज मुरादाबाद में भरेंगे हुंकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Elections 2024: अमरोहा जिले में मोदी में 19 को जनसभा, मायावती और जयंत आज मुरादाबाद में भरेंगे हुंकार
Mon, 15 Apr 2024 11:38 AM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: विमल शर्मा
Updated Mon, 15 Apr 2024 11:38 AM IST
सार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 19 अप्रैल को अमरोहा में जनसभा को संबोधित करेंगे। उसकी रैली के लिए सभी तैयारियां पूरी की जा रही है। बसपा प्रमुख मायावती और रालोद नेता जयंत चौधरी आज मुरादाबाद में प्रचार अभियान की कमान संभालेंगे।
विज्ञापन
पीएम मोदी और बसपा नेता मायावती
- फोटो : संवाद
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 19 अप्रैल को अमरोहा लोकसभा सीट के लिए चुनावी सभा करेंगे। तीसरे चरण की चुनाव प्रक्रिया में शामिल अमरोहा में 26 अप्रैल को मतदान होगा। भाजपा जिलाध्यक्ष उदयगिरी गोस्वामी ने बताया कि जिले में प्रधानमंत्री के 19 अप्रैल के कार्यक्रम की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
विज्ञापन
पीएम की जनसभा का स्थान तय करने पर विचार किया जा रहा है। गोस्वामी के मुताबिक प्रयास है कि प्रधानमंत्री की जनसभा गजरौला से जोया के बीच किसी स्थान पर कराई जाए। जल्द ही स्थान तय करके वरिष्ठ पदाधिकारियों को जानकारी दी जाएगी। उसके बाद जनसभा का समय तय होगा।
विज्ञापन
उधर, जिलाधिकारी राजेश कुमार त्यागी ने बताया कि भाजपा जिलाध्यक्ष के माध्यम से पीएम के कार्यक्रम की जानकारी मिली है। अभी प्रशासनिक स्तर से ऐसी सूचना नहीं मिली है। अमरोहा में अब तक सीएम योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य तथा बृजेश पाठक, रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी सभा कर चुके हैं।
विज्ञापन
उधर, पूर्व मुख्यमंत्री एवं बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती सोमवार को मुरादाबाद के लाइनपार स्थित रामलीला मैदान में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगी। बसपा के जिलाध्यक्ष डॉ. सुनील आजाद ने बताया कि जनसभा के लिए बसपा सुप्रीमो सोमवार को पहुंचेंगी।
सभा स्थल पर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उधर, रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी सोमवार को भाजपा के समर्थन में चुनावी सभा करेंगे। उनकी सभा कांठ विधानसभा क्षेत्र के भिक्कनपुर (छजलैट) में होगी।