फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   election results before holi may be becomes violence

होली से पहले चुनाव नतीजे करा सकते हैं बवाल

Thu, 02 Mar 2017 03:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद Updated Thu, 02 Mar 2017 03:32 AM IST
विज्ञापन
election results before holi may be becomes violence
demo pic - फोटो : अमर उजाला
ऐन होली के मौके पर यूपी चुनाव के रिजल्ट वेस्ट यूपी की फिजा बिगाड़ सकते हैं। चुनावी नतीजों का असर होली के त्योहार पर दिख सकता है। खुफिया एजेंसियों ने नतीजों के बाद होली पर बवाल की आशंका जताते हुए अपनी रिपोर्ट दी है। प्रदेश के कुछ पुलिस अधीक्षकों ने भी इस बात की आशंका जताते हुए चिट्ठियां आयोग को लिखी हैं। 
विज्ञापन


खुफिया एजेंसियों ने आशंका जाहिर की है कि यदि होली से ऐन पहले चुनाव के नतीजे आते हैं तो हारने - जीतने वाले पक्षों में होली पर टकराव की प्रबल आशंका है। ये टकराव बवाल और दंगे की शक्ल ले सकते हैं।
विज्ञापन


चुनाव के संभावित नतीजों को देखते हुए एजेंसियों ने सुझाव दिया है कि चुनाव के नतीजे 11 मार्च को घोषित करने के बजाय 14 मार्च के बाद घोषित किए जाएं। फिलहाल मतगणना को टाल दिया जाए।  बरेली जोन के एक पुलिस कप्तान ने भी इसी तरह की चिट्ठी चुनाव आयोग को लिखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसमें काउंटिंग को होली के बाद कराने का सुझाव दिया गया है। इस चिट्ठी में भी यही तर्क दिया गया है कि चुनाव के नतीजे होली के हुड़दंग में बवाल का सबब बन सकते हैं। लिहाजा काउंटिंग होली के पहले नहीं बाद में कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed